एक्सप्लोरर

'मोटर न्यूरॉन' नामक लाइलाज बीमारी से पीडि़त थे स्टीफन हॉकिंग, जानिए बीमारी के बारे में

वैज्ञानिक और ब्लैक होल का रहस्य बताने वाले महान स्टीफन हॉकिंग का आज कैंब्रिज में निधन हो गया. स्टीफन हॉकिंग 76 साल के थे. 21 वर्ष की उम्र में इन्हें मोटर न्यूरॉन नामक गंभीर बीमारी हो गई थी. आज हम आपको बता रहे हैं आखिर मोटर न्यूरॉन बीमारी है क्या.

नई दिल्लीः वैज्ञानिक और ब्लैक होल का रहस्य बताने वाले महान स्टीफन हॉकिंग का आज कैंब्रिज में निधन हो गया. स्टीफन हॉकिंग 76 साल के थे. 21 वर्ष की उम्र में इन्हें मोटर न्यूरॉन नामक गंभीर बीमारी हो गई थी. इस बीमारी के चलते इनके अधिकत्तर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और धीरे-धीरे इनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो था. इसी वजह से इनकी केवल आंख और दिमाग ही काम करते थे. बीमारी के कारण स्टीफन इलेक्ट्रोनिक वॉयस सिंथेसाइज़र की मदद से बात करते थे. बीमारी के बाद इनका पूरा जीवन डॉक्टार की देखरेख में रहा. आमतौर पर इस बीमारी से पीड़ित लोग 2 से 5 साल तक ही जिंदा रह पाते हैं लेकिन स्टीफन कई सालों तक जीएं. इस बीमारी में लंबे समय तक जीने वाले स्टीफन पहले शख्स थे. इन्होंने बीमारी के बाद भी कभी हार नहीं मानी. आज हम आपको बता रहे हैं आखिर मोटर न्यूरॉन बीमारी है क्या.

मोटर न्यूरॉन बीमारी (MND)- मोटर न्यूरॉन एक तरह के नर्व्स सेल्स होते हैं जो मसल्स को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं. यदि ये सेल्स खराब हो जाएं या डैमेज हो जाएं तो ब्रेन और स्पाइन की नर्व्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती हैं. नतीजन, नर्व्स सिस्टम बिगड़़ जाता है जिसका इलाज नामुमकिन होता है. इस बीमारी का सबसे आम टाइप एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) है. वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग भी इसी बीमारी से पीड़ित थे.

किसी भी उम्र में हो सकती है ये बीमारी- मोटर न्यूरॉन बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन अधिकतर मामले 40 की उम्र के बाद ही देखने को मिलते हैं. इतना ही नहीं, ये बीमारी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को अधिक होती है.

मोटर न्यूरॉन के लक्षण- आमतौर पर इसके लक्षण तुरंत समझ नहीं आते साथ ही मोटर न्यूरॉन के अलग-अलग टाइप के लक्षण भी भिन्न होते हैं लेकिन कुछ कॉमन लक्षणों से इस बीमारी का अंदाजा लगाया जा सकता है जैसे-

  • बॉडी में हर समय थकान रहना मसल्स में दर्द होना
  • हाथ-पैरों की मसल्स का कमजोर होना, पैरों में कमजोरी महसूस होना. समस्या बढ़ने पर मरीज चल-फिर भी नहीं पाता.
  • किसी भी सामान को ठीक से ना पकड़ पाना
  • इमोशंस का कंट्रोल में ना रहना
  • कुछ भी खाने में दिक्कत होना
  • सांस लेने या बोलने में दिक्कत होना
  • जबड़े में दर्द महसूस होना

क्या इलाज भी है संभव- बेशक, मोटर न्यूरॉन बीमारी का कोई इलाज नहीं है लेकिन इस बीमारी को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. इस बीमारी के लक्षणों का अलग-अलग तरीके से इलाज हो सकता है. जैसे यदि बोलने में दिक्कत है तो स्पीच थेरेपी लेना, मसल्स में पेन है तो फिजियोथेरेपी करवाना, सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना.

क्या कहती है रिसर्च- मोटर न्यूरॉन पर पहले आई रिसर्च के मुताबिक ये एक जीन के कारण भी हो सकता है. अमेरिकन जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च में पाया गया कि मोटा न्यूरॉन जेनेटिक हो सकता है. रिसर्च में इस बीमारी के लिए सेनाटाक्सिन (Senataxin) जीन को जिम्मेादार माना गया. जीन में होने के कारण इस बीमारी के लक्षण बचपन या युवावस्था में दिखने लगते हैं.

किनको रहता है अधिक खतरा- अगर घर में किसी को यह बीमारी है या फैमिली हिस्ट्री में किसी को हो चुकी है तो घर के सदस्यों को ये बीमारी होने की आशंका रहती है. हालांकि ये बीमारी 5 प्रतिशत लोगों को ही होती है. इतना ही नहीं, यदि किसी को फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया नामक दिमागी बीमारी है तो भी उसे मोटर न्यूरॉन संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन अधिकत्तर मामलों में इस बीमारी का कारण जीन को ही माना गया है.

ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Kidney Disease: 2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा
2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा
Financial Education For Children: बच्चों को बचपन से सिखाएं बचत का ये फॉर्मूला, कभी नहीं करेंगे फालतू फिजूलखर्ची
बच्चों को बचपन से सिखाएं बचत का ये फॉर्मूला, कभी नहीं करेंगे फालतू फिजूलखर्ची
Heart Disease: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत, कभी नजरअंदाज न करें ये साइन
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत, कभी नजरअंदाज न करें ये साइन

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget