एक्सप्लोरर

दूध को जल्दी-जल्दी उबालना सेहत के लिए खतरनाक! जानिए न्यूट्रिशनिस्ट ने ऐसा क्यों कहा?

दूध को जल्दी उबालने की आपकी कोशिश इसके पोषक मूल्य को कम कर सकती है. आइए जानते हैं कि क्यों दूध को जल्दी उबालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

सोमवार का दिन बड़ा ही जल्दबाजी भरा होता है. क्योंकि कई खास काम इस दिन के लिए रखे जाते हैं. भले ही आपको ऑफिस जाने की जल्दी हो, लेकिन कभी-भी दूध को जल्दबाजी में उबालकर नहीं पीना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आज से ही ये काम करना बंद कर दें. क्योंकि दूध को जल्दी उबालने की आपकी कोशिश इसके पोषक मूल्य को कम कर सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि क्यों दूध को जल्दी उबालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

उन्होंने बताया कि दूध को जल्दी उबालने से इसमें मौजूद नेचुरल शुगर जल जाता है और व्हे प्रोटीन फट सकता है. इतना ही नहीं, जल्दी उबालने की वजह से दूध जलकर बर्तन से चिपक सकता है. तेज आंच पर दूध उबालने से इसमें झाग बनती है, जो इसे चारों तरफ फैला देती है और तो और आपका चूल्हा भी गंदा हो सकता है. इसलिए दूध को मीडियम आंच पर गर्म करना सबसे अच्छा ऑप्शन है. अगर ये ऊपर आकर गिरने को हो, तो किसी चम्मच से चलाकर इसे बहने से रोक दें.

दूध को जल्दी उबालने के नुकसान

दूध को जल्दी उबालने पर उसमें मौजूद पानी इवैपरेट यानी वाष्पित होने लगता है और फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषत तत्व इससे अलग होने लगते हैं. दूध को धीरे-धीरे गर्म होने देने से इसमें मौजूद पानी नहीं जलता और ना ही कार्ब्स, फैट और प्रोटीन का नुकसान होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी भोजन को तेज आंच पर पकाने से उसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. चूंकि दूध कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना होता है, इसलिए इसको उबालते वक्त सावधानियां बरती जानी चाहिए.  

ओवर बोइलिंग से बचें

दूध को उबालने से कच्चे दूध में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और बाकी रोगजनकों को मारने में सहायता मिलती है. दूध को ना तो जल्दी उबाला जाना चाहिए और ना ही इसे ज्यादा देर तक गर्म करना चाहिए. जब आप पैन के किनारों दूध के बुलबुले उठते देखें तो गैस बंद कर दें और ओवर बोइलिंग न करें. दूध को जितना ज्यादा गर्म किया जाता है, प्रोटीन के नष्ट होने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होती है. सिर्फ इतना ही नहीं दूध का टेस्ट और कलर भी ज्यादा आंच पर पकाने से बदल जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: प्रोटीन बार, प्रोसेस्ड मीट समेत इन चीजों को कहें- NO! अगर नहीं बरती सावधानी तो बढ़ती चली जाएगी परेशानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget