एक्सप्लोरर

आंखों से दिख रहा है धुंधला? कहीं ये गंभीर बीमारियां तो कारण नहीं, जानें

आंखों की कई बीमारियों में प्रकाश ठीक तरह से केंद्रित नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है.ज्यादा स्मार्टफोन-लैपटॉप चलाने से भी धुंधला दिखाई देने की परेशानी हो रही है.

Blurred Vision : आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब होती जा रही है कि आंख से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. कम उम्र में ही लोगों को धुंधला दिखाई देने लगा है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, आंखों की कई बीमारियों की वजह से साफ न देख पाने की समस्या हो सकती है. हालांकि, कई बार दूसरी गंभीर बीमारियों की वजह से भी धुंधला (Blurred Vision) दिखाई दे सकता है. युवाओं में स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम की वजह से आंखों में धुंधलापन की समस्या आ रही है. अगर इलाज के बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है तो डॉक्टर से मिलकर स्वास्थ्य चेकअप करवाना चाहिए. आइए जानते हैं आंखों में धुंधला दिखने का कारण...

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना 

लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताने से आंखों से धुंधला नजर आने लगता है. स्क्रीन पर देखते समय कई बार पलकें कम झपकाते हैं, इसकी वजह से आंखों की सतर को चिकनाहट और तरोताजा रखने के लिए आंसू कम होने लगते हैं. इस वजह से धुंधला नजर आने लगता है.

शुगर लेवल

शुगर लेवल कंट्रोल में न रहने की वजह से भी आंखों की समस्याएं खासकर धुंधला दिखना शुरू हो सकता है. ज्यादातर मामलों में ग्लूकोज लेवल सामान्य होने के साथ ये समस्या भी कम होने लगती है. डायबिटीज मरीजों को रेटिनोपैथी, आंख के पिछले हिस्से में रक्तस्राव और आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल रखने की कोशिश करनी चाहिए.

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होना दोनों खतरनाक होता है.  इसकी वजह से कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह आंखों को प्रभावित करने वाला भी हो सकता है.  अगर ब्लड प्रेशर बहुत कम या ज्यादा है और दवाईयां खा रहे हैं तो धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है.

माइग्रेन

माइग्रेन की समस्या से परेशान एक चौथाई लोगों में धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है. कई बार सिरदर्द के बिना या बाद में भी आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है. सीवियर माइग्रेन की समस्या में ये परेशानियां हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Science Behind Hiccups: क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget