एक्सप्लोरर

इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है बर्ड फ्लू! WHO ने दी चेतावनी, जानिए क्या हैं इसके लक्षण?

Bird Flu Symptoms: हाल ही में WHO के एक एनिलिसिस में यह दावा किया गया है कि बर्ड फ्लू केवल पक्षियों के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर सकता है.

Avian Influenza: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने हाल ही में बर्ड फ्लू को लेकर एक अलर्ट जारी किया और इसे दुनिया के लिए एक बड़ा और नया खतरा बताया. बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है. ये फ्लू समुद्री पक्षी, बत्तख, मुर्गियों आदि को ज्यादा संक्रमित करता है. इसके अलावा, स्तनधारी जीवों को भी यह प्रभावित कर रहा है. स्तनधारी जीवों में इस इन्फेक्शन के फैलने की वजह से WHO की चिंता काफी बढ़ गई है. यह एवियन इन्फ्लूएंजा टाइप A वायरस के संक्रमण से होने वाली एक गंभीर बीमारी है.

ऑटर, लोमड़ी, मिंक और सी लॉयन जैसे स्तनधारी जीवों बर्ड फ्लू के फैलने पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि बर्ड फ्लू का खतरा अब इंसानों पर भी मंडराने लगा है, क्योंकि इंसान भी स्तनधारी जीवों का ही एक प्रकार हैं. यह बीमारी पक्षियों के साथ-साथ मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकती है. इसलिए इसको लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है. हाल ही में WHO के एक एनिलिसिस में यह दावा किया गया है कि बर्ड फ्लू केवल पक्षियों के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर सकता है.

बर्ड फ्लू के 4 स्ट्रेन- H5N1, H5N6, H7N9 और H5N8 सबसे ज्यादा खतरनाक हैं. इनमें से एच5एन1 वायरस के मामले कई स्तनधारी जीवों में पाए गए हैं. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि बर्ड फ्लू एक जूनोटिक वायरस है. यही वजह है कि इसके फैलने का खतरा फिलहाल जानवरों में ज्यादा है. हालांकि ऐसा नहीं है कि इंसानों में इसका खतरा पैदा नहीं हो सकता. इस फ्लू को गंभीरता से लेने की जरूरत है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कोरोनोवायरस के शुरुआती स्ट्रेन्स भी जूनोटिक ही थे, जो महामारी बनकर पूरी दुनिया में फैल गई और कई लोगों की मौत का कारण बन गई.

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां 

WHO के मुताबिक, बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आपको सबसे पहला काम यह करना है कि किसी भी मृत या बीमार जंगली जानवरों को नहीं छूना है. WHO राष्ट्रीय अधिकारियों के साथ इस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और इंसानों में H5N1 इन्फेक्शन के मामलों का अध्ययन कर रहा है. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, बर्ड फ्लू वायरस के इन्फेक्शन से इंसानों में बिना किसी लक्षण के भी ये बीमारी हो सकती है, जिसका प्रभाव कम भी हो सकता है और गंभीर भी. इतना ही नहीं, हालत गंभीर होने पर बर्ड फ्लू से पीड़ित मरीज की जान भी जा सकती है.

बर्ड फ्लू के लक्षण

1. बहुत तेज बुखार होना

2. मांसपेशियों में दर्द होना

3. पीठ के ऊपरी हिस्से में ज्यादा दर्द 

4. सिर दर्द होना

5. दस्त लगना

6. खांसी और सांस की दिक्कत होना

7. पेट में दर्द महसूस होना

8. थूक में खून आना

9. नाक या मसूड़ों से खून निकलना

ये भी पढ़ें: Strawberry Benefits: दिल का दुरुस्त रखता है स्ट्रॉबेरी, इन पांच तरीकों से अपनी डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget