एक्सप्लोरर

Omicron Diet: ओमिक्रोन के लक्षण दिखते ही तुरंत बदल लें डायट और शुरू कर दें ये चीजें खाना

Omicron Prevention With Diet: ओमिक्रोन के शुरुआती लक्षण दिखते ही यदि आप अपनी डेली डायट में ये बदलाव कर देंगे तो वायरस आप पर हावी नहीं हो पाएगा. इन्हें खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी.

Omicron Prevention Diet: कोरोना वायरस सांसों के जरिए शरीर में प्रवेश करता और फिर फेफड़ों में पहुंचकर रेप्लिकेशन शुरू करता. इसलिए यह वायरस फेफड़ों को अधिक नुकसान पहुंचा रहा था. साथ ही इसके फैलने की रफ्तार भी ओमिक्रोन की तुलना में काफी कम थी. लेकिन ओमिक्रोन अपने जैसे वायरस बनाने का काम अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी ऊपरी श्वसन तंत्र में ही कर रहा है, इसलिए यह कोरोना के किसी भी अन्य वैरिएंट की तुलना में कहीं अधिक तेजी से फैल रहा है.

इस वायरस के लक्षण के रूप में आपको सबसे पहले गले में जलन या खराश होती है और इसके बाद जुकाम, सिरदर्द की समस्या. फिर ठंड लगने के साथ बुखार होने लगता है. यदि आपको अपने शरीर में इस वायरस के प्रारंभिक लक्षण जैसे, गले में जलन या खराश की समस्या हो रही है तो आप तुरंत अपनी डायट में ये जरूरी बदलाव कर लें. साथ ही डॉक्टर की सलाह भी लें. ताकि आपको समय से दवाएं मिलें और वायरस को बढ़ने से रोका जा सके.

डायट में करें ये बदलाव

  • गले में खराश होने पर ठंडा पानी तुरंत पीना बंद कर दें. इसकी जगह गुनगुना और इससे थोड़ा तेज गर्म पानी पिएं. 
  • पानी को घूंट-घूंट करके चाय की तरह पिएं. इससे आपके गले की सिकाई होगी और वायरस को क्लीन करने में मदद मिलेगी.
  • कुछ लोगों को गर्म पानी पीने से खांसी उठने लगती है या सूखापन महसूस होने लगता है. इस स्थिति में आप अपने पानी में थोड़ी-सी चीनी या बूरा मिलाकर इसका सेवन करें. लेकिन गर्म पानी जरूर पिएं.
  • आपको दूध पसंद है या नहीं, इसका कोई मतलब नहीं है. स्वस्थ रहना है तो डेली लाइफ में हल्दी के दूध का सेवन जरूर करें. हर दिन रात का खाना 8 बजे से पहले खा लें और फिर इसके दो घंटे बाद हल्दी वाला दूध पीकर सोएं.
  • खाने में खट्टी और अधिक मसालेदार चीजों को हटा दें. हालांकि टमाटर और नींबू का सेवन जारी रखें. ये दोनों आपके शरीर को लाइकोपीन और साइट्रिक एसिड जैसे, जरूरी तत्व देते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • पालक का सेवन जरूर करें. दोपहर के समय मूली-शलजम-टमाटर-गाजर-ब्रोकली इत्यादि सब्जियों की सलाद बनाकर जरूर खाएं. दिन में एक समय कोई भी एक फल खाने से शरीर मजबूत बनता है.
  • अपनी डेली डायट में गुड़, गुड़ी गजक, तिल, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स शामिल करें. ये शरीर को गर्म रखने और इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं.
  • तुलसी की पत्तियों का उपयोग, काढ़ा और चाय बनाने में जरूर करें. सीमित मात्रा में अदरक और लहसुन जैसे भोज्य पदार्थ हर दिन खाएं. ये वायरस को क्लीन करने में मदद करते हैं.
  • अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद विटमिन-सी, विटमिन-डी और जरूरी मिनरल्स के सप्लिमेंट्स को अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं. ये वायरस को जल्दी हराने में मददगार साबित होते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन होने के बाद इन अंगों पर पड़ रहा है बुरा असर, स्टडी में सामने आई बात

यह भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार गले में ही अपनी कॉपीज बना रहा है Omicron

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget