एक्सप्लोरर

Omicron After Effects: ओमिक्रोन होने के बाद इन अंगों पर पड़ रहा है बुरा असर, ताजा स्टडी में सामने आई ये बात

Omicron Virus: अब तक यही माना जा रहा है कि ओमिक्रोन के आफ्टर इफेक्ट्स देखने को नहीं मिल रहे हैं. हालांकि ताजा शोध में सामने आया है कि फेफड़ों से लेकर किडनी तक ये सभी मेजर अंगों को प्रभावित कर रहा है.

Omicron Side Effects: अभी तक यही माना जा रहा है कि ओमिक्रोन शरीर के अंगों को कोविड-19 या डेल्टा (Delta) की तरह नुकसान नहीं पहुंचाता.  हालांकि इस बारे में कुछ ताजा रिसर्च सामने आई हैं, जो इस बात का बिल्कुल समर्थन नहीं करती हैं कि ओमिक्रोन शरीर पर किसी तरह के आफ्टर इफेक्ट्स नहीं छोड़ रहा है. रिसर्च में साफतौर पर कहा गया है कि ओमिक्रोन (Omicron) भले ही कोरोना (Corona) के अन्य वेरिऐंट्स की तुलना में कम डेडली है लेकिन यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है.

यह रिसर्च यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुई है. जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर कोरोना वायरस का लेटेस्ट वर्जन यानी ओमिक्रोन भले ही माइल्ड लक्षणों वाला हो. लेकिन यह शरीर पर कई गंभीर असर छोड़ रहा है. स्टडी में उन लोगों को शामिल किया गया जिनमें SARS-CoV-2 इंफेक्शन के बहुत हल्के लक्षण थे या बिल्कुल लक्षण नहीं थे. इन लोगों की संख्या 443 बताई गई है.

स्टडी का रिजल्ट बताता है कि ओमिक्रोन संक्रमित लोगों में ऑर्गन डैमेज उसी तरह से हो रहा है, जैसे कोविड-19 के बाद होता था लेकिन ये अंगों पर उतना अधिक बुरा प्रभाव नहीं डाल पा रहा है. जैसे, जिन लोगों को ओमिक्रोन हुआ, उन लोगों के फेफड़ों की तुलना जब ऐसे लोगों से की गई, जिन्हें ओमिक्रोन नहीं हुआ तो रिपोर्ट में सामने आया कि संक्रमित हो चुके लोगों के फेफड़ों का वॉल्यूम संक्रमण से बचे रहे लोगों की तुलना में 3 प्रतिशत तक घट गया है.

यानी इस स्टडी के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि ओमिक्रोन लंग्स (Lungs) पर इफेक्ट नहीं डाल रहा है. यह लंग्स को डैमेज कर रहा है लेकिन कम घातक साबित हो रहा है. फेफड़ों के बाद हार्ट की पम्पिंग पॉपर (Heart Pumping) को चेक किया गया तो सामने आया कि संक्रमित लोगों के हृदय की पंप करने की गति अन्य लोगों की तुलना में 1 से 2 प्रतिशत कम हो गई है.

स्टडी से जुड़े हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिसर्च में शामिल किए गए मरीजों के ब्लड में प्रोटीन का स्तर 41 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ पाया गया है. जो इस बात को बताने के लिए काफी है कि हार्ट पर कितना अधिक तनाव बढ़ गया है. बात करें किडनी की तो संक्रमित लोगों की किडनी के फंक्शन में सामान्य लोगों की तुलना में दो प्रतिशत तक की गिरावट सामने आई है.

कुल मिलाकर देखें तो इस स्टडी के अनुसार, यह बिल्कुल नहीं माना जा सकता कि ओमिक्रोन (Omicron) कम घातक है और किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं छोड़ रहा है. बात करें विश्व स्वास्थ्य संगठन की तो इसकी तरफ से एक बार भी यह नहीं कहा गया है कि ओमिक्रोन के कोई आफ्टर इफेक्ट्स (After Effects) नहीं हैं और ना ही यह दावा किया गया है कि ये वायरस कम खतरनाक है. हालांकि WHO लोगों को लगातार इस बात की चेतावनी दे रहा है कि ओमिक्रोन के संक्रमण से बचने के लिए जरूरी गाइडलाइन्स को फॉलो करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अगर वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हैं तो ऐसे पहचानें, आपको ओमिक्रोन हुआ है या डेल्टा

यह भी पढ़ें: छोटे बच्चों और किशोरों में अलग हैं ओमिक्रोन के लक्षण, ऐसे पहचानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget