एक्सप्लोरर

14 दिन तक ऑयल पुलिंग का कमाल, जानिए सही तरीका और तेल

लोग अपनी समाइल को ब्राइट और सुंदर बनाए रखने के लिए कई तरह की कोशिश करते हैं जैसे डेंटल ट्रीटमेंट, महंगे टूथपेस्ट, माउथवॉश और कई प्रोडक्ट.

आज के समय में ओरल हेल्थ यानी मुंह की साफ-सफाई और केयर बहुत जरूरी हो गई है. हर किसी की समाइल ही उसकी पहचान बनती है, लेकिन अगर दांत पीले हों या मुंह से बदबू आए, तो यही समाइल काफी खराब फील भी कर देती है, हालांकि लोग अपनी समाइल को ब्राइट और सुंदर बनाए रखने के लिए कई तरह की कोशिश करते हैं जैसे डेंटल ट्रीटमेंट, महंगे टूथपेस्ट, माउथवॉश और कई प्रोडक्ट, लेकिन मार्केट में मिलने वाले महंगे टूथपेस्ट और माउथवॉश भी हमेशा असरदार नहीं होते ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही कारगर घरेलू तरीका ऑयल पुलिंग है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप सिर्फ 14 दिन तक रोज सुबह इस उपाय को अपनाते हैं, तो मुंह से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं कि 14 दिन तक ऑयल पुलिंग करने का क्या फायदा है और इसका सही तरीका और तेल क्या है.

क्या है 14 दिन तक ऑयल पुलिंग करने का फायदा?

ऑयल पुलिंग एक आयुर्वेदिक तरीका है जिससे आप रोज सुबह खाली पेट मुंह में तेल भरकर कुल्ला करते हैं. यह तेल धीरे-धीरे मुंह के अंदर घुमाया जाता है ताकि वह बैक्टीरिया और गंदगी को बाहर निकाल सके. ये एक नेचुरल डिटॉक्सिंग प्रोसेस है जो न सिर्फ मुंह बल्कि पूरे शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है. ऑयल पुलिंग करने के कई फायदे भी हैं जैसे 

1. मुंह की बदबू होगी दूर - ऑयल पुलिंग करने से तेल में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे सांसों में ताजगी आती है और मुंह से बदबू नहीं आती है. 

2. पूरी बॉडी पर अच्छा असर -  ऑयल पुलिंग सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि यह पूरे शरीर की सेहत पर भी अच्छा असर डालता है क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है.

3. दांत बनते हैं सफेद और चमकदार - ऑयल पुलिंग करने से तेल मुंह में मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर निकालता है. इससे दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होने लगता है और वे ज्यादा साफ और चमकदार दिखते हैं.

4. मसूड़ों से खून आना बंद - ऑयल पुलिंग करने से मसूड़ों की सूजन कम होती है और उनमें ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. इससे मसूड़े मजबूत बनते हैं और उनसे खून आना रुक जाता है.

5. दांतों के दर्द में राहत - अगर आपको दांतों में अक्सर दर्द या सेंसिटिविटी की शिकायत रहती है, तो ऑयल पुलिंग इसमें भी मदद करता है. यह नेचुरल पेन रिलीवर की तरह काम करता है.

कौन-सा तेल है सबसे बेहतर?

ऑयल पुलिंग करने के लिए नारियल तेल को सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें लॉरिक एसिड होता है जो कि एक बेहतरीन एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल एजेंट है. अगर आपके पास नारियल तेल नहीं है तो तिल का तेल या सूरजमुखी का तेल भी यूज कर सकते हैं.  नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने के लिए को सुबह उठकर खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल मुंह में डालें. अब इसे 10-15 मिनट तक मुंह में धीरे-धीरे घुमाएं, बिलकुल ऐसे जैसे कुल्ला कर रहे हों,इसके बाद तेल को थूक दें फिर मुंह को हल्के गर्म पानी से अच्छे से साफ करें.

यह भी पढ़े : हड्डियों में दर्द से राहत और सेहत में मजबूती, ये चीजें करेंगी कमाल, रोज खाएं और पाएं आराम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget