एक्सप्लोरर

Back Pain: कोरोना में Work From Home से बढ़ने लगा है कमर दर्द, तो इस तरह पाएं राहत

Health Tips: कोरोना में शुरु हुए वर्क फ्रोम होम के चलन से लोगों को कमर दर्द की समस्या बढ़ गई है. घंटों लैपटॉप पर काम करना और गलत पोश्चर में बैठना इसकी वजह है. राहत पाने के लिए इन उपायों को अपनाएं.


Home Remedies For Back Pain Relief: कोरोना महामारी ने लोगों की जिंदगी को बदलकर रख दिया है. ऑफिस जाने वाले लोगों को घंटों लैपटॉप पर घर से काम (Work From Home) करना पड़ रहा है. कई लोगों के ऑफिस शुरु हो चुके थे, लेकिन अब एक बार फिर ओमिक्रोन (Omicron Coronavirus) के बढ़ते केसों को देखते हुए कंपनियों ने वर्क फ्रोम होम का ऑप्शन दे दिया है. घर से काम करने में वैसे तो लोगों को आराम है लेकिन कई लोगों के घर प्रोपर सिटिंग स्पेस नहीं होता, जिससे कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है. अगर आप लंबे समय तक साधारण कुर्सी या बेड पर बैठकर घंटो काम करते हैं, तो कमर दर्द (Back pain) और कंधों में दर्द (Shoulder pain) की समस्या बढ़ जाती है की समस्या काफी बढ़ गई है. वहीं आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से भी कमर दर्द की समस्या बढ़ गई है. महिला हो या पुरुष हर कोई कमर दर्द से परेशान है. आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब आप घंटो काम करते रहते हैं तो सीट से उठते ही कमर में जकड़न महसूस होती है. कई महिलाओं को दर्द की वजह से चलने-फिरने उठने बैठने में भी परेशानी होती है. अगर आपने कमर, गर्दन और कंधों में होने वाले दर्द को नज़रअंदाज किया तो इससे आपकी मुसीबत बढ़ सकती है. हालांकि आप कई घरेलू उपायों को अपनाकर ठीक हो सकते हैं. आयुर्वेद में कमर दर्द के लिए कई ईलाज हैं, जिनसे आपको फायदा मिल सकता है.

कमर दर्द की वजह ( Reason Of Back Pain)
सबसे पहले आपने कमर दर्द की वजह जान लीजिए. अगर आप लंबे समय तक गलत तरीके से बैठते, लेटते या खड़े रहते हैं तो आपके पोश्चर की वजह से कमर दर्द हो सकता है. अगर आप कोई भारी वजन उठा लेते हैं जिसका असर आपकी रीड़ की हड्डी पर पड़ता है तो उससे भी आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा आप घंटो कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो कमर दर्द हो सकता है. अगर आप बिल्कुल व्यायाम नहीं करते हैं या फिर जरुरत से ज्यादा करते हैं तो भी आपको दर्द हो सकता है. इसके अलावा कुर्सी पर लंबे वक्त तक बैठकर काम करना, गठिया रोग, हड्डियों का कमजोर होना, कमर में चोट लगने से भी कमर दर्द हो सकता है. 

कमर दर्द दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies For Back Pain)

1- अरंडी के तेल का काढ़ा- आयुर्वेद में कमर दर्द की वजह कब्ज को भी माना गया है और कब्ज होने पर अरंडी के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. आप रात में गेहूं को पानी में भिगोकर सुबह इन्हें खसखस और धनिये के दाने के साथ दूध में मिलाकर पीएं. हफ्त में कम से कम 2 बार इसे पीएं. इससे कब्ज और कमर दर्द दोनों में आराम पड़ेगा.

2- खाने में लहसुन, अदरक- अदरक लहसुन काफी फायदेमंद है. अदरक लहसुन खाने से खांसी जुकाम, गैस, सांस और कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं. कमर दर्द में अदरक लहसुन भी काफी फायदेमंद हैं. आप गर्म तेल में लहसुन डालकर तेल से मालिश कर सकते हैं. वहीं अदरक को पानी में उबालकर ठंडा होने पर पीने से कमर दर्द गायब हो जाएगा.

3- सरसों और मैथी के तेल से मालिश- अगर ज्यादा कमर दर्द महसूस हो रहा है तो आप सरसों के तेल में मैथी के दाने डालकर गर्म करके मालिकर करवानी चाहिए. इससे आपको दर्द में तुरंत आराम मिलेगा. आप चाहें तो तिल के तेल से भी मालिश करवा सकते हैं.

4- सिकाई से मिलेगा आराम- ज्यादा तेज कमर दर्द होने पर आप आइस पैक से सिकाई कर सकते हैं, इससे आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा. आप गर्म पानी से भी सिकाई कर सकते हैं. इसके अलावा गर्म और ठंडे पानी से भी एक साथ सिकाई कर सकते हैं. जिसमें 1 से 2 मिनट गर्म पानी से सिकाई करनी है फिर 1 से 2 मिनट ठंडे पानी से. इस तरह ठंडा गरम पानी लगाने से भी दर्द कम हो जाता है. 

5- योग और एक्सरसाइज करें- नियमित रुप से योग और एक्सरसाइज करने से सारी बीमारियों को दूर रहती है. अगर आपके शरीर में कहीं पर भी दर्द हो रहा है तो आप नियम से उस हिस्से की एक्सरसाइज करें. इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा. कमर दर्द के लिए हर रोज मकरासन करें.

6- पोश्चर का ध्यान रखें- कमर दर्द से बचने के लिए आपको अपने पोश्चर का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. इन तरीकों से भले ही कमर दर्द में आराम मिल जाए, लेकिन जरूरी है कि आपको दर्द ही न हो. इसलिए आप अपने बैठने, खड़े होने या चलने के पोश्चर का ध्यान रखें. लंबे समय एक जगह पर न बैठें या बीच बीच में थोड़ा टहल लें. ज्यादा गद्देदार कुर्सी या गद्दे का इस्तेमाल सोने या बैठने के लिए न करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: लगातार Laptop पर काम करने वाले लोग इस तरह करें अपने हाथों और उंगलियों को रिलैक्स, करें ये काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget