एक्सप्लोरर

एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी में क्या अंतर है? जानें कौन सा इलाज कब जरूरी है

दिल की बीमारियों के इलाज के लिए एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी दो ऑप्शन हैं. लेकिन कई लोग यह समझ नहीं पाते कि इन दोनों में क्या अंतर है और कौन सा इलाज कब जरूरी होता है.

दिल की बीमारियां आजकल बहुत आम हो गई हैं, और इनके इलाज के लिए एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी जैसे ऑप्शन उपलब्ध हैं. लेकिन कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि इन दोनों में क्या अंतर है और कौन सा इलाज कब जरूरी होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..

एंजियोप्लास्टी क्या है?
एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें दिल की धमनियों में जमा प्लाक (चर्बी या अन्य पदार्थ) को हटाकर खून के प्रवाह को सामान्य किया जाता है. इसमें डॉक्टर एक पतली ट्यूब (कैथेटर) के जरिए आपकी धमनी में एक गुब्बारा (बलून) डालते हैं. जब यह गुब्बारा फुलाया जाता है, तो वह जमा प्लाक को धमनियों की दीवारों से हटाता है और खून के प्रवाह का रास्ता साफ हो जाता है. इस प्रक्रिया के दौरान, अक्सर एक स्टेंट भी डाला जाता है, जो धमनियों को खुला रखने में मदद करता है. 

कब जरूरी है एंजियोप्लास्टी?
एंजियोप्लास्टी तब की जाती है जब आपकी धमनियों में रुकावट हो, लेकिन यह रुकावट इतनी गंभीर नहीं हो कि बायपास सर्जरी की जरूरत पड़े. यह प्रक्रिया आमतौर पर तब की जाती है जब आपको सीने में दर्द (एनजाइना) हो या हल्का हार्ट अटैक हो. एंजियोप्लास्टी से आप जल्दी ठीक हो जाते हैं और अस्पताल में कम समय बिताना पड़ता है. 

बायपास सर्जरी क्या है?
बायपास सर्जरी एक बड़ी सर्जरी होती है जिसमें दिल तक खून पहुंचाने के लिए नई धमनियों का रास्ता बनाया जाता है. इसमें डॉक्टर आपकी छाती को खोलते हैं और शरीर के किसी अन्य हिस्से से एक स्वस्थ धमनी या नस निकालकर दिल की ब्लॉक्ड धमनी को बायपास करते हैं. इस सर्जरी का उद्देश्य खून के प्रवाह को फिर से सामान्य बनाना और दिल के दौरे (हार्ट अटैक) के खतरे को कम करना है. 

कब जरूरी है बायपास सर्जरी?
बायपास सर्जरी तब की जाती है जब आपकी धमनियां कई जगहों से ब्लॉक हो गई हों या रुकावट इतनी गंभीर हो कि एंजियोप्लास्टी से उसे ठीक न किया जा सके. यह उन मरीजों के लिए भी जरूरी हो सकती है जिनकी धमनियां एंजियोप्लास्टी के लिए उपयुक्त नहीं होतीं या जिनको बार-बार ब्लॉकेज की समस्या हो रही हो.

एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी में क्या अंतर है?

  • नेचुरल का तरीका: एंजियोप्लास्टी एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है, जबकि बायपास सर्जरी एक बड़ी और जटिल सर्जरी होती है.
  • रिकवरी का समय: एंजियोप्लास्टी के बाद मरीज जल्दी ठीक हो जाता है और कम समय में घर लौट सकता है, जबकि बायपास सर्जरी के बाद रिकवरी में ज्यादा समय लगता है.
  • कब जरूरी: एंजियोप्लास्टी तब की जाती है जब रुकावट हल्की या मध्यम हो, जबकि बायपास सर्जरी गंभीर ब्लॉकेज या कई जगहों पर ब्लॉकेज होने पर की जाती है.
  • रिस्क और बेनिफिट: एंजियोप्लास्टी में जोखिम कम होता है, लेकिन बायपास सर्जरी लंबे समय तक राहत देती है और हार्ट अटैक के खतरे को अधिक प्रभावी ढंग से कम करती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : हर कोई ब्रोकली को बताता है बेहद फायदेमंद, कितनी सही है यह बात?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget