एक्सप्लोरर

AIIMS दिल्ली में नया विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम शुरू, अब विजिटर्स को फेसियल रिकॉग्निशन से मिलेगी एंट्री

विजिटर्स की बढ़ती भीड़ पर काबू करने के लिए एम्स दिल्ली के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में नया विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम फेसियल रिकॉग्निशन शुरू किया गया है.

विजिटर्स की बढ़ती भीड़ पर काबू करने के लिए एम्स दिल्ली ने नया विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम फेसियल रिकॉग्निशन शुरू कर दिया है. दरअसल, नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक पायलट परियोजना शुरू की गई है. फिलहाल यह सिस्टम मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में शुरू किया गया है. इसका मकसद सुरक्षा पर बढ़ते जोर और विजिटिंग घंटों का पालन करना है. इससे ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर बेवजह आने-जाने वालों पर रोक लगने की उम्मीद है.

एम्स मैनेजमेंट ने दी यह जानकारी

AIIMS नई दिल्ली के निदेशक डॉ. (प्रोफेसर) एम. श्रीनिवास ने बताया कि फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम और विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के एकीकरण से हमारे मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा में इजाफा होगा. हमारा उद्देश्य तकनीक का इस्तेमाल करके सुरक्षा को बढ़ावा देना है. इससे मरीजों को दिए जाने वाले ट्रीटमेंट की क्वालिटी पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा.

सिक्योरिटी में होगा इजाफा

Aiims की मीडिया सेल हेड, डॉ. (प्रोफेसर) रिमा दादा ने बताया कि यह पायलट परियोजना हमारे प्रगतिशील दृष्टिकोण का एक उदाहरण है, जो हेल्थ सिक्योरिटी को नए मानकों पर पहुंचाएगी. पहले इसकी कमी महसूस होती थी. हम अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके विजिटर्स के मैनेजमेंट में सुधार कर रहे हैं.

पायलट प्रोजेक्ट की खास बातें

ऑटोमैटिक एंट्री कंट्रोल: फेसियल रिकॉग्निशन से कंट्रोल होने वाले फ्लैप बैरियर्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रतिबंधित इलाकों में बेवजह आने-जाने वालों की एंट्री पर सख्ती से रोक लगेगी.
मरीजों का रजिस्ट्रेशन: यह सिस्टम विजिटर्स के लिए लागू होगा. इसमें विजिटर्स को फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. हालांकि, सभी मरीजों, आपातकालीन या गंभीर मामलों में पूरी तरह छूट रहेगी.

डिजिटल विजिटर मैनेजमेंट: अस्पताल में आने वाले विजिटर्स अपनी पहचान को फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से प्रमाणित कर सकेंगे. इसके अलावा अस्पताल का एक ऐप भी होगा, जिससे वे रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे.

विजिटर्स को मिलेगा कोड: अस्पताल में आने वाले विजिटर्स को सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र दिखाना होगा. इसके बाद वे फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से पंजीकरण करा सकेंगे, जिससे उन्हें कोड मिलेगा. यह उन्हें एंट्री दिलाने में मदद करेगा. 

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में मसालेदार खाना खाने से बच्चे के आंखों में होती है जलन? जानें क्या है पूरा सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget