एक्सप्लोरर

Health Risk: बच्चे करते हैं पिज़्ज़ा खाने की डिमांड, तो उससे पहले जान लें इसके खतरनाक अंजाम, 11 साल की बच्ची की पिज़्ज़ा खाने से हुई मौत !

हर बच्चे को पिज़्ज़ा खाना बहुत पसंद होता है. वीकेंड पर पेरेंट्स भी उन्हें पिज़्ज़ा खिलाने के लिए बाहर लेकर जाते हैं, लेकिन उससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, जिसे पढ़ कर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Pizza Sideeffects : क्या पिज़्ज़ा खाने से किसी की मौत हो सकती है? आप कहेंगे ऐसा भला कैसे हो सकता है, पिज़्ज़ा तो बहुत ही टेस्टी होता है और बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. लेकिन अमेरिका के टेक्सास शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां पर 11 साल की बच्ची ने स्कूल में पिज्जा खाया और उसके बाद उसे ऐसा एलर्जिक रिएक्शन हुआ कि उसकी मौत हो गई.

तो अगर आप भी अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं और बीमारियों से उन्हें बचाना चाहते हैं तो पिज़्ज़ा (side effects of Pizza) से आज ही दूरी बना लें. अगर बच्चे बार बार पिज़्ज़ा खाने की इज्जत कर रहे हैं तो एक तो उन्हें जंक फूड से दूर रखना जरूरी है और उसके बावजूद अगर पिज़्ज़ा दे रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत जरूर पड़ेगी.

पिज़्ज़ा ने ली 11 साल की बच्ची की जान
डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट लगातार यह कहते हैं कि पिज़्ज़ा हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक, इसे खाने से हमें बचना चाहिए और अब इसी पिज़्ज़ा ने 11 साल की बच्ची की जान ले ली. दरअसल, एमर्सन केट कोल टेक्सास के एक स्कूल में पढ़ती थी, यहां उसे स्कूल में ही पिज़्ज़ा खाने के बाद अचानक एलर्जी होने लगी और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो उसे बच्ची की मौत हो गई. इसका कारण पिज़्ज़ा से होने वाली एलर्जी बताई जा रही है. हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले पिछले साल नवंबर में इटली की रहने वाली 46 साल की एक महिला की मौत भी पिज़्ज़ा खाने से हो चुकी हैं.

इस एलर्जी के कारण बाद मौत का खतरा
दरअसल पिज़्ज़ा में चीज का इस्तेमाल बहुत किया जाता है और जिन लोगों को डेयरी एलर्जी होती है वो अगर इसका सेवन कर लें, तो इससे एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. इसमें आमतौर पर उलटी, पित्त, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है और कुछ गंभीर स्थिति में एनाफिलेक्सिस भी हो सकता है, जो एक गंभीर जानलेवा रिएक्शन है.

जिन लोगों को डेयरी एलर्जी होती है उन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स और पिज़्ज़ा जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मुंह के आसपास खुजली हो सकती है, जीभ या गले में सूजन आ सकती है, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, उल्टी की समस्या हो सकती है और कई गंभीर मामलों में इसमें मौत तक हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: हार्ट में पानी भरने के कारण भी दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं, जानें दोनों में कैसे करें फर्क?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget