एक्सप्लोरर

आपकी स्किन है एक्ने प्रोन? मेकअप अप्लाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हर किसी महिला को मेकअप करना बेहद पसंद होता है. ऐसे में एक्ने प्रोन स्किन पर मेकअप अप्लाई करते समय कुछ आसान टिप्स को ध्यान में रखें.

हर किसी मेकअप करना बेहद पसंद होता है. अधिकतर महिलाएं केजुअल आउटिंग्स से लेकर पार्टी फंग्शन में मेकअप करती है. असलियत में मेकअप करना जितना आसान दिखता है, वास्तव में उतना है नहीं. अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मेकअप प्रोडक्ट का चयन भी करना होता है और सबसे जरूरी मेकअप अप्लाई करना भी आपको उतने ही अच्छे से आना चाहिए. आप कितने भी महंगे प्रोडक्ट ले लें लेकिन आपको अच्छे से उसे अप्लाई करना नहीं आता तो आपको एक अच्छा लुक कभी नहीं मिल पायेगा. इन सब में अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन हो तो आपको खास ख्याल रखना पड़ता है, ऐसे में आपको एक्ने को हाइड ही नहीं करना है. साथ ही आपका लुक भी ब्यूटीफुल लगे ऐसा मेकअप अप्लाई करना होता है. चलिए हम यहां आपको बताते हैं कि एक्ने प्रोन स्किन पर मेकअप अप्लाई करते समय किन आसान टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए.

फेसवॉश करें- अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो मेकअप शुरू करने से पहले आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपकी स्किन पानी से वॉश हो. मतलब, आपको फेस वॉश और पानी का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को क्लीन करना है. कई बार महिलाएं अपने फेस को क्लींजिंग मिल्क से क्लीन करती हैं और फिर मेकअप अप्लाई करना शुरू कर देती हैं लेकिन एक्ने प्रोन स्किन की महिलाओं के लिए यह तरीका सही नहीं माना जाता है.

टोनर अप्लाई करें- एक बार फेसवॉश करने के बाद आप टोनर का इस्तेमाल करें. इसे लगभग दो मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें. इसके बाद ही आप फाउंडेशन को यूज करें. अमूमन महिलाएं फाउंडेशन से पहले स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाती हैं. लेकिन अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो आपको मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहिए. आप चाहें तो मेकअप की शुरुआत में सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर को यूज कर सकती है.

लिक्विड फाउंडेशन करें इस्तेमाल- अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो आपको हमेशा लिक्विड फाउंडेशन को ही प्राथमिकता देनी चाहिए. ऐसी स्किन के ऑयल बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. ऐसी महिलाओं के लिए लिक्विड वाटर बेस्ड फाउंडेशन सबसे अच्छे माने जाते हैं. एक्ने प्रोन स्किन की महिलाओं को एयर ब्रश मेकअप करवाने से भी बचना चाहिए.

थिन हो फाउंडेशन लेयर- जब आप अपनी स्किन पर फाउंडेशन अप्लाई कर रही हैं तो उसे लगाने का तरीका भी सही होना चाहिए. मसलन, आप अपनी स्किन पर फाउंडेशन की एक बेहद ही थिन लेयर लगाएं. साथ ही जब आप फाउंडेशन लगा रही हैं तो उसे हमेशा डैब-डैब करते ही लगाएं ताकि फाउंडेशन एक्ने के ऊपर आसानी से लग जाए. अगर एक्ने विजिबल होते हैं तो आप उसी स्पॉट पर थोड़ा सा अतिरिक्त फाउंडेशन डैब करते हुए ही लगाएं और फिर उसे इसी तरह ब्लेंड कर लें.

कॉम्पैक्ट साथ रखें- अमूमन महिलाएं मेकअप करने के बाद उसे ब्लॉक करने के लिए कॉम्पैक्ट या पाउडर का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो आपको मेकअप के तुरंत बाद उसे पाउडर से ब्लॉक ना करें. इसके स्थान पर आप कॉम्पैक्ट को अपने साथ कैरी करें. दरअसल, एक्ने प्रोन स्किन पर करीबन आधे से एक घंटे बाद ऑयल नजर आता है. उस समय आपको कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करना होगा तब आप उसे अपने फेस पर डैब करें. ध्यान दें कि आपको इसे पूरे फेस पर नहीं लगाना है, बल्कि टी-जोन एरिया पर ही पाउडर को डैब करते हुए लगाएं.

ये भी पढ़ें-ये संकेत बताते हैं कि आप जरूरत से ज्यादा हेयर स्ट्रेटनर का कर रही हैं इस्तेमाल

15 मिनट का ये वर्कआउट आपकी बॉडी को रखेगा फिट, नहीं पड़ेगी जिम की जरूरत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget