एक्सप्लोरर

Health & Fitness Tips: मेकअप के साथ क्यों नहीं करना चाहिए वर्कआउट, जानें क्या हो सकती हैं प्रॉब्लम्स

मेकअप के साथ वर्कआउट करने का मतलब है कि आप खुद ही जानबूझकर त्वचा से संबंधित समस्याओं को निमंत्रण दे रहे हैं. पसीने से भीग जाने के बाद जरूरी है कि चेहरे को अच्छी तरह से साफ किया जाए.

अक्सर वर्कआउट के दौरान बॉडी पसीने से तर-बतर और थोड़ी मैसी हो जाती है, लेकिन कुछ लोग एक्सरसाइज करने के दौरान भी अच्छा दिखने की चाह में और एक अदद सेल्फी के लिए ढेर सारा मेकअप कैरी करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वर्कआउट के दौरान मेकअप करना सही है या गलत?

त्वचा संबंधी रोगों को दे रहे निमंत

आपको बता दें कि मेकअप के साथ वर्कआउट करने का मतलब है कि आप खुद ही जानबूझकर त्वचा से संबंधित समस्याओं को निमंत्रण दे रहे हैं. पसीने से भीग जाने के बाद जरूरी है कि चेहरे को अच्छी तरह से साफ किया जाए. अगर आप भी वर्कआउट के दौरान मेकअप कैरी करना पसंद हैं तो अब इस बुरी आदत को छोड़ने का समय आ गया है.

वर्कआउट के दौरान क्यों नही करना चाहिए मेकअप

जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, इसलिए हमारे शरीर को ठंडा रखने के लिए इस दौरान पसीना निकलता है. आंतरिक तापमान बढ़ने से हमारी स्किन के स्मॉल पोर्स भी खुल जाते हैं. इन छोटे पोर्स से ही शरीर से पसीना और ऑयल निकलता है. वहीं जब आप वर्कआउट के दौरान मेकअप करते हैं तो यह शरीर के पोर्स को ढंक देता है. और जब आप काफी ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो पसीना और ऑयल पोर्स से बाहर निकलने की बजाय अंदर ही जमा हो जाता है, जिस कारण बैक्टीरिया पनपते हैं. पसीने और ऑयल से भरे हुए पोर्स बाद में स्किन में जलन और मुहांसों का कारण बनते हैं.

आंखों में हो सकती है जलन

इसके अलावा, मेकअप के साथ एक्सरसाइज करने से आंखों में जलन हो सकती है, क्योंकि हमारी आईलिड शरीर का संवेदनशील क्षेत्र है. चेहरे के अन्य भागों की तरह, यहां तक ​​कि आंखें भी पसीने और मेकअप से परेशान हो सकती हैं. इस कारण आंखों के आस-पास का एरिया शुष्क, लाल और काफी डल हो जाता है. इतना ही नहीं एक्सरसाइज के दौरान शरीर से पसीना निकलने के कारण मेकअप आपके चेहर से गालों पर बहता नजर आने लगता है.

 वर्कआउट से पहले कैसे करें अपने चेहरे को साफ

Wet Wipes से चेहरा साफ करना ही काफी नहीं होता है, आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना बेहद जरूरी है ताकि धूल या गंदगी चेहरे के पोर्स के अंदर न जमने पाए. आप चेहरे को साफ करने के लिए कोई भी माइल्ड-फेश वॉश का इस्तेमाल कर सकती है. वहीं वर्कआउट सेशन से पहले अपने चेहरे को साफ करने के लिए सैलिसिलिक एसिड जैसे जैल-आधारित और एक्सफोलिएट करने वाले तत्वों से बचना चाहिए.

वर्कआउट के बाद कैसे रखें चेहरे का ख्याल

वर्कआउट सेशन के बाद अपने चेहरे को साफ करना उतना ही जरूरी है जितना कि इससे पहले. एक्सरसाइज करते समय हमारा चेहरा और शरीर सभी पसीने से तर-बतर हो जाते हैं. इसलिए वर्कआउट के बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने से पसीने और ऑयल से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. जिम में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी उपकरण और यहां तक की वॉशरूम में भी कई प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में आप वेट लिफ्टिंग के दौरान या ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान इन बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं और बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप वर्कआउट के बाद जरूर नहाएं.

ये भी पढ़ें

महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा बन रहे हैं कोविड-19 के खिलाफ ‘एंटीबॉडी’, जानिए और क्या कहती है रिपोर्ट

NSA डोभाल बोले- दूसरे की इच्छा पर नहीं, खतरा देखकर लड़ेंगे युद्ध, सरकार की सफाई- बयान चीन के खिलाफ नहीं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget