एक्सप्लोरर

वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया सफलता का नया मंत्र, जानिए कैसे लगातार काम करने की जगह सही समय पर छोटे ब्रेक लेने से तेजी से बढ़ती है वर्क परफॉर्मेंस

भागदौड़ भरी जिदंगी और ऑफिस के बढ़ते वर्कलोड के चक्कर में लोग लगातार कई-कई घंटे एक ही जगह बैठकर काम करते हैं. बिना ब्रेक लिए लगातार काम करना न सिर्फ आपकी कार्यक्षमता को घटाता है, बल्कि आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

इसी समस्या से निपटने और काम के साथ-साथ सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की मेंटल हेल्थ रिसर्चर डॉ. ओलिविया रेमेस ने एक खास फॉर्मूले की सिफारिश की है, जिसे 5217 रूल कहा जाता है. यह रूल आज की कॉर्पोरेट लाइफ में न केवल आपकी वर्किंग कैपेसिटी को बूस्ट करता है, बल्कि आपको मानसिक तनाव और बर्नआउट से भी दूर रखता है.

क्या है 52/17 रूल?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 52/17 रूल काम करने का एक बेहद वैज्ञानिक और आसान तरीका है. इस नियम के अनुसार, आपको अपने ऑफिस या पढ़ाई के काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना होता है. इसमें आपको 52 मिनट तक पूरे फोकस के साथ काम करना होता है और उसके तुरंत बाद 17 मिनट का एक छोटा सा ब्रेक लेना होता है.

आसान भाषा में कहें तो लगभग एक घंटे तक लगातार फोकस होकर काम करने के बाद 17 मिनट का रेस्ट करना ही इस फॉर्मूले का मूल मंत्र है. शोधकर्ताओं का मानना है कि लंबे समय तक बिना रुके काम करने की तुलना में इस तरह साइकल में काम करना सेहत के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है.

मानसिक सेहत और दिमाग के लिए कैसे है मददगार?

जब हम बिना ब्रेक लिए कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लगातार बैठे रहते हैं तो हमारा दिमाग थक जाता है और तनाव का स्तर बढ़ने लगता है. 52 मिनट के काम के बाद मिलने वाला 17 मिनट का यह ब्रेक आपके दिमाग को रिसेट करने का काम करता है. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव लोग अपने इस 17 मिनट के ब्रेक के दौरान टेक्नोलॉजी से पूरी तरह दूरी बना लेते है. वे न तो ईमेल का जवाब देते हैं और न ही अपना मोबाइल फोन चेक करते हैं. तकनीक से पूरी तरह कटकर खुद को आराम देने से दिमाग को पूरी तरह शांत होने का मौका मिलता है, जिससे घबराहट, चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान जैसी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाती हैं.

शारीरिक स्वास्थ्य को मिलते हैं बड़े लाभ

लगातार घंटों तक एक ही कुर्सी पर बैठे रहने रीढ़ की हड्डी, गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत आम हो जाती है. इसके साथ ही लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर भी भारी दबाव पड़ता है. जब आप 52/17 रूल को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो हर 52 मिनट बाद आपको अपनी सीट से उठने का मौका मिलता है. इस 17 मिनट के ब्रेक में आप थोड़ा टहल सकते हैं, हल्के स्ट्रेचिंग व्यायाम कर सकते हैं या पानी पीने के लिए उठ सकते हैं. ऐसा करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है और आंखों को भी जरूरी आराम मिलता है, जिससे आप शारीरिक रूप से हमेशा एक्टिव महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण

काम की क्वालिटी और फोकस में होता है भारी सुधार

इस रूल्स का एक बड़ा फायदा यह होता है कि जब आप काम पर वापस लौटते हैं तो आपका फोकस लेवल बहुत ज्यादा ऊंचा होता है. 17 मिनट का ब्रेक लेने से जब शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा हो जाते हैं, तो काम में गलतियां होने की गुंजाइश न के बराबर रह जाती है. यह फॉर्मूला आपको काम के प्रति आने वाले आलस और काम टालने की आदत से भी बचाता है. 

यह भी पढ़ें: शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget