एक्सप्लोरर

Hair Keratin At Home: घर में बच गए हैं रात के बासी चावल, तो Leftover Rice से ऐसे तैयार करें नेचुरल केराटिन

Hair Care: सिल्की और शाइनी बाल भला कौन नहीं चाहता, इसके लिए पार्लर में लोग हजारों रुपए बर्बाद करते हैं. लेकिन अब आप घर में बचे हुए चावल से भी स्मूद, सिल्की और स्ट्रेट बाल पा सकते हैं.

Homemade Rice Keratin At Home: आजकल पार्लर में स्ट्रेटनिंग, स्मूथनिंग, केराटिन जैसे कई सारे एक्सपेंसिव हेयर ट्रीटमेंट किए जाते हैं. जिसके लिए लोगों से हजारों रुपए लिए जाते हैं. इतना ही नहीं इन ट्रीटमेंट में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर में बचे हुए रात के चावल से बेहतरीन हेयर केराटिन मास्क बना सकते हैं और सिल्की, शाइनी और सीधे बाल पा सकते हैं.

कैसे बनाएं हेयर केयर केराटिन मास्क 

हेयर केराटिन मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए- 
  • एक कटोरी बासी चावल 
  • एक अंडे का सफेद भाग 
  • डेढ़ चम्मच नारियल का तेल 
  • एक चम्मच जैतून का तेल

केराटिन मास्क बनाने का तरीका

हेयर केराटिन  मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी बासी चावल को अच्छी तरह से मैश कर लें. इसमें एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं. साथ ही जैतून और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. आप चाहें तो सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्सी में बारीक पीस भी सकते हैं. अब इस पेस्ट को अपने बालों में स्कैल्प से लेकर जड़ों तक अच्छी तरह से लगाएं और आधे से 1 घंटे तक के लिए से बालों में लगा रहने दें. इसके बाद किसी नेचुरल शैंपू से अपने बालों को धो लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके बाल एकदम स्मूद, सिल्की और शाइनी हो जाएंगे.

बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं चावल 

कोरियन लोगों की स्किन और बालों को आपने देखा होगा जो बहुत ही शाइनी और ग्लोइंग होती हैं. उनके स्किन और बालों का राज चावल ही है. दरअसल, चावल में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, विटामिन ई और प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी स्किन से लेकर आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में आप बालों में केराटिन ट्रीटमेंट करने के लिए भी चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Winter Tips: ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
Refrigerator Top Storage: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget