एक्सप्लोरर

Beautiful Teeth: सेलेब्स जैसे दांत चाहिए तो अपनाएं डेंटल अलाइनर्स, टेढ़े-मेढ़े दांत बनेंगे बेहद खूबसूरत

डेंटल अलाइनर्स से आप अपने दांतों को सेलेब्स की तरह खूबसूरत और आकर्षक बना सकते हैं. इससे आपके आढ़े-तिरछे दांत सीधे भी हो जाएंगे और आपको तार से बने ब्रेसेस भी दांतों में नहीं पहनने पड़ेंगे.

सुंदर दांतों की चाह हर किसी को होती है लेकिन हर किसी के दांत एकदम सुंदर शेप में और सीधे नहीं होते हैं. कुछ लोगों के दांत बचपन से ही आढ़े-तिरछे होते हैं. अब तक ऐसे दांतों को सीधा करने और शेप में लाने के लिए इनमें ब्रेसेज लगा दिए जाते हैं, जिसे ज्यादातर लोग दांतों में लगने वाले तार के रूप में जानते हैं. इन ब्रेसेस को दांतों में पहनकर रखना होता है और समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप कराना होता है. एक टाइम के बाद आपके दांत सीधे हो जाते हैं. फिर इनकी शेप को मैनेज करने के लिए दूसरे डेंटल केयर ट्रीटमेंट्स किए जाते हैं. इन सब प्रॉसेस में दिक्कत सिर्फ यही है कि दांतों में लगे हुए तार से बने ब्रेसेस आपके आकर्षण को कम करते हैं. इसलिए ज्यादातर युवा इसे लगाने से बचते हैं. खासतौर पर कॉलेज गोइंग यंगस्टर्स और ऑफिस गोइंग युवा अपने लुक्स के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते. इसलिए जरूरी होने पर भी ये ब्रेसेस लगवाने से बचते हैं. 

अब ब्रेसेस का एक शानदार विकल्प मार्केट में मौजूद है और इसे डेंटल अलाइनर कहते हैं. ये रिफाइंड और मेडिकल पैरामीटर्स पर तैयार की गई फाइन प्लास्टिक से बने होते हैं और ट्रांसपैरंट होते हैं. यानी आप इन्हें लगाकर अपने दांत भी सीधे कर लेंगे और आपने दांतों पर कुछ लगा रहा है, इस बारे में लोग आराम से कुछ जान भी नहीं पाएंगे! डेंटल अलाइनर्स उन यंगस्टर्स के लिए सबसे सही हैं, जो अपने दांतों में ब्रैकेट्स या वायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते. यानी अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो अपने टेढ़े दांतों को सीधा करना चाहते हैं लेकिन कुछ दिनों के लिए ही सही अपने लुक्स के साथ कोई समझौता नहीं चाहते तो आप डेंटल अलाइनर्स पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं. इनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है और 80 प्रतिशत मामलों में ये मनचाहा रिजल्ट देते हैं.

कैसे चुनते हैं डेंटल अलाइनर्स?

ब्रैकेट्स या वायर की डेंटल अलाइनर्स सबके लिए एक जैसे नहीं होते हैं. बल्कि इन्हें आपकी जरूरत के अनुसार कंप्यूटर की मदद से कस्टमाइज किया जाता है. दांतों को सीधा करने और फाइन लुक देने के लिए अपनी जगह से थोड़ा-बहुत सरकाने के लिए डिजिटल इंप्रेशन और लेटेस्ट टेक्नॉलजी का उपयोग किया जाता है.

डेंटल अलाइनर्स के लाभ

  • डेंटल अलाइनर्स का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि आपका लुक पहले की तरह नॉर्मल बना रहता है और दांतों में ब्रेसेज की तरह ये अलग से हाइलाइट नहीं होते हैं.
  • डेंटल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्रेसेस की तुलना में अलाइनर्स काफी कम समय में दातों को मनचाही शेप देते हैं. अलग-अलग व्यक्ति पर इनका समय अलग हो सकता है.
  • जरूरी होने पर आप बिना किसी की मदद के इन अलाइनर्स को हटा सकते हैं. जबकि ब्रेसेस के साथ यह सुविधा नहीं होती है. जैसे आप अपनी आंखों के लिए कॉन्टेक्ट लैंस को बिना किसी की मदद के लगा और हटा सकते हैं, ठीक इसी तरह दांतों पर अलाइनर्स भी उपयोग कर सकते हैं.
  • अलाइनर्स से मुंह में कट या चोट लगने की संभावना बिल्कुल नहीं होती है. जबकि ब्रेसेस के दौरान बहुत अधिक सावधानी रखनी होती है. खाने-पीने की चीजों के साथ ही क्लीनिंग का खास ध्यान रखना होता है. अलाइनर्स उपयोग करते समय आप डेली लाइफ के ओरल हेल्थ रेजीम को अपना सकते हैं. यानी सिर्फ दो बार ब्रश करें और अपनी पसंद की चीजें खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कभी-कभी बर्फ के पानी से नहाने के फायदे, जानें विधि 
यह भी पढ़ें: बढ़ जाएगा खीरे का स्वाद और इंट्रस्टिंग लगेगा खाने का तरीका, अपनाएं ये विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
Hair Wash During Periods: पीरियड्स के पहले दिन बाल धो लिए तो क्या सच में बढ़ जाती है ब्लीडिंग, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
पीरियड्स के पहले दिन बाल धो लिए तो क्या सच में बढ़ जाती है ब्लीडिंग, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget