एक्सप्लोरर

Crushed Cucumber: बढ़ जाएगा खीरे का स्वाद और मजेदार लगेगा खाने का तरीका, अपनाएं ये विधि

खीरा खाना सभी को पसंद आता है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है. यहां जानें खीरे का रायता बनाने की सबसे आसान विधि और खीरे को कद्दूकस करके खाने के अलग-अलग फायदे.

खीरा ऐसी सब्जी है, जो हर घर के फ्रिज में रखी मिल जाती है और अक्सर रखी रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे स्नैक्स की तरह भी उपयोग किया जा सकता है, सलाद के रूप में भी, फूड गार्निशिंग के लिए भी, फिलर और रायता बनाने के लिए भी. यानी एक सब्जी को उपयोग करने के कई तरीके हैं. आज हम आपको यहां बता रहे हैं कि इस मल्टी पर्पज सब्जी को क्रश करके यानी कद्दूकस करके खाने का क्या फायदा होता है और दही के साथ इसके खाना आपके लिए क्यों मजेदार अनुभव रहेगा...

खीरे का रायता

खीरा आमतौर पर छीलकर उपयोग में लाया जाता है. हालांकि अगर आप इसे छिलके सहित उपयोग करेंगे तो आपको अधिक मात्रा में फाइबर की प्राप्ति होगी. खीरे को कद्दूकस करके दही में मिलाएं और ढककर रख दें. अब तवे पर आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन और थोड़ा-सा हींग मिलाकर साथ में भून लें. इसके बाद इसे अदरक कूटने वाले इमामदस्ते में कूट लें. मोटा और दरदरा पाउडर तैयार हो जाएगा. अब इसे खीरे और दही के मिक्स में डालें. साथ में स्वाद के अनुसार काला नमक मिक्स करें. खीरे का स्वादिष्ट रायता तैयार है.

खीरा कद्दूकस करके खाने के फायदे

  • खीरे में ज्यादातर मात्रा में पानी होता है. यही वजह है कि यह एक लो फैट सब्जी है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. अधिक मात्रा में पानी होने की वजह से यह अन्य किसी भी फूड का स्वाद और गंध तुरंत सोख लेती है. तभी इसे सैंडविच और बर्गर में फिलर के रूप में उपयोग किया जाता है. इससे स्वाद भी बढ़ जाता है और सब्जी के गुण भी मिलते हैं.
  • अगर आप सलाद को अधिक खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो खीरे को कद्दूकस करके उसके ऊपर टेबल सॉल्ट छिड़ककर एक घंटा पहले फ्रिज में रख दें. इसका अतिरिक्त पानी निकल जाएगा, जिसे आप जूस की तरह भी यूज कर सकती हैं या फिर नींबू-पानी का फ्लेवर बदलने के लिए भी. बाकी खीरे की महीन स्लाइस से सलाद को सजाएं.
  • सैंडविच में खीरे का उपयोग करते हुए आप इसे कद्दूकस करके फिलर के रूप में उपयोग करेंगी तो बहुत जल्दी सॉफ्ट हो जाएगा सैंडविच के स्वाद को बढ़ाने का काम करेगा.
  • बर्गर में आमतौर पर ताजा खीरा रखा जाता है. आप चाहते हैं कि आपका बर्गर अधिक सॉफ्ट बने और खाने में आसान रहे. तो खीरे के गोल पीस काटकर एक घंटा पहले फ्रिज में रख दें और इस पर हल्का काला नमक छिड़क दें. अब जब आप इसे बर्गर के बीच में रखकर खाएंगी तो आपको बर्गर अधिक सॉफ्ट और यमी लगेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुकिंग के शौकीन हर इंसान को पता होने चाहिए खाना बनाने से जुड़े ये 5 फैक्ट

यह भी पढ़ें: कीवी खाने का सही तरीका, आपको मिलेगा डबल फायदा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
पंजाब कांग्रेस में बागी रुख के बीच सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गृह मंत्रालय, अमित शाह से होगी मुलाकात?
पंजाब कांग्रेस में बागी रुख के बीच सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गृह मंत्रालय, अमित शाह से होगी मुलाकात?
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget