एक्सप्लोरर

खरबूजा, तरबूज और अनार... मीठे हैं या फीके? खरीदने से पहले ऐसे कर सकते हैं पता

Identify  Fruits Sweetness  : मार्केट में फलों को खरीदने से पहले इसकी सही पहचान करना जरूरी है. आइए जानते हैं गर्मियों के फलों की कैसे करें पहचान?

Identify  Fruits Sweetness  : गर्मियों के दिनों मं मार्केट में कई तरह के ताजे और मीठे फल आते हैं, जिसकी खूब डिमांड भी रहती है. इन फलों में तरबूज, खरबूज, आम और अनार जैसे फल प्रमुख है. लेकिन कई बार मार्केट से खरीदे गए ये फल स्वाद में काफी फीके होते हैं, जिसकी वजह से खाने का सारा मूड खराब हो जाता है. ऐसे में सही पहचान करके मार्केट से फल लाना जरूरी होता है. आइए जानते हैं कैसे अंदाजा लगाएं खरबूजा, तरबूज और अनार, मीठे हैं या फीके?

खरबूजे की कैसे करें पहचान?

अगर आप खरबूजा खरीद रहे हैं, तो सबसे पहले इसकी खुशबू चेक करें. अगर इसके डंठल के पास हल्की सी मीठी खुशबू है, तो यह पक चुका है. वहीं, कोई महक नहीं है, तो यह कच्चा हो सकता है. वहीं, स्किन की पके हुए खरबूजे की स्किन थोड़ी मोटी और जालदार होती है. अगर स्किन चिकनी या गीली है, तो खरबूजा अंदर से फीका हो सकता है.

तरबूज की कैसे करें पहचान?

जब भी मार्केट से तरबूज खरीदें, तो उसके नीचे की ओर देखें. अगर नीचे की ओर पीला धब्बा गहरा क्रीमी येलो है, तो फल पका है. वहीं, अगर पीला धब्बा नहीं है, तो कच्चा हो सकता है. इसके अलावा आप तरबूज को हल्का सा थपथपाकर भी चेक कर सकते हैं. अगर अंदर से थप-थप जैसी खोखली आवाज आए, तो वो अंदर से पका और रसदार होता है.

अनार की कैसे करें पहचान?

अनार खरीदते समय उसके छिलके पर ध्यान दें, अगर छिलका रूखा, चमक रहित है, तो यह स्वाद में मीठा हो सकता है. अक्सर बहुत ज्यादा चमकने वाले अनार फीके होते हैं. वहीं, अनार उठाने में जितना भारी होता है, वह उतना ही फ्रेश और रसदार होता है. 

आम की कैसे करें पहचान?

आम मीठा है या फीका, इसकी पहचान करने के लिए सबसे पहले उसका छिलका देंखे. अगर आम का छिलका हल्का पीला और सुनहरा है, तो यह स्वाद में मीठा हो सकताहै. वहीं, पके हुए आम की खुशबू भी काफी मजेदार और मीठी सी होती है, तो आप सूंघकर भी सही आम की पहचान कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - अचानक हार्ट फेलियर से पहले शरीर करता है ये चार इशारे, समझ गए तो बच सकती है जान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget