एक्सप्लोरर

Health Tips: छाछ या लस्सी, जानिए वजन घटाने के लिए क्या पीना चाहिए

Health Tips: आपको वजन कम करने के साथ चाहिए कई फायदे, तो रोज खाने में शामिल करें एक गिलास छाछ या लस्सी. जानिए पतला होने के लिए क्या है बेहतर. कितनी फायदेमंद है छाछ और लस्सी.

Health Tips: उत्तर भारत के ज्यादातर घरों में लोग खाने के साथ छाछ, लस्सी या रायता पीना पसंद करते हैं. पंजाब और हरियाणा की लस्सी तो पूरे देशभर में मशहूर है. लेकिन यूपी के मथुरा में भी गजब की लस्सी मिलती है. गर्मियों में अगर एक गिलास ठंडी मलाईदार लस्सी मिल जाए तो फिर बात ही क्या है. वहीं अगर आपको लू से बचना है तो रोज छाछ पीना फायदेमंद होता है.

लस्सी और छाछ दोनों ही पौष्टिक पेय माना जाता है. इससे हमारा पाचनतंत्र अच्छी तरह काम करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि नियमित रुप से छाछ और लस्सी पीने से वजन भी कम होता है. यानि स्वाद के साथ छाछ और लस्सी आपको पतला भी बना सकती है. इसके अलावा छाछ और लस्सी कई गुणों से भी भरपूर है. दही से बनी छाछ और लस्सी में कैल्शियम, विटामिन बी 12, जिंक और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. तो आइये जानते हैं वजन घटाने के लिए छाछ या लस्सी में से कौन सा पेय पदार्थ पीना चाहिए. छाछ और लस्सी के क्या हैं फायदे और कैसे ये आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

छाछ खाने के साथ एक गिलास छाछ पीना कई तरह से फायदेमंद है. छाछ में काफी मात्रा में पानी होता है इसलिए ये काफी हल्का पेय पदार्थ होता है. इसे आप आसानी से पचा सकते हैं. खाना खाने के दौरान छाछ पीने से आपकी प्यास भी बुझ जाती है. छाछ में काफी कम कैलोरी होती है. लस्सी या दही की तुलना में छाछ थोड़ा खट्टा होता है इसलिए इसमें कम अम्लीय पदार्थ होता है.
बनाने का तरीका- आप दही को अच्छी तरह से पानी डालकर ब्लैंडर, मिक्सी या मथनी से चला लें. अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, पुदीना या फिर कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं. इससे स्वाद अच्छा हो जाता है. खाने के साथ छाछ पीने के कई फायदे हैं
फायदे- 1 छाछ पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है इससे खाना पचाने में आसानी होती है 2 छाछ पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है पेट ठीक रहता है 3 रोज खाने के साथ छाछ पीने से वजन कम हो जाता है. छाछ शरीर में फैट जमा होने से रोकती है. 4 छाछ पीने से पेट जल्दी भरता है और आप कम खाते हैं इससे वजन घटता है. 5 छाछ पीने से खाने के बाद एसिड रिफ्लक्स को रोका जा सकता है.
लस्सी वहीं लस्सी थोड़ी गाढ़ी बनाई जाती है. भूख लगने पर अगर एक बड़ा गिलास लस्सी पी ली जाए तो इससे काफी देर तक राहत मिल जाती है. हालांकि लस्सी में छाछ के मुकाबले फैट ज्यादा होता है. लस्सी चूंकि मीठी होती है तो इसमें काफी कैलोरी होती है. लेकिन स्वाद में लस्सी ज्यादा अच्छी लगती है. कई जगहों पर फ्लेवर्ड लस्सी भी मिलती है. लस्सी पीने से आपके पेट को ठंडक मिलती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं.
बनाने का तरीका- लस्सी बनाने के लिए आप गाढ़ा दही लें. अब इसे चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. जब थोड़े झाग बनने लगें तो ऊपर से किसी गिलास या मिट्टी के कुल्हड़ में डालें. अब इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए आप गुलाब सिरप, केसर या खसखस मिला सकते हैं. गर्मियों के आप इसमें आम या कोई दूसरा फ्रूट बारीक काटकर डाल सकते हैं.
फायदे- 1 लस्सी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और इम्युनिटी बढ़ती है 2 रोज लस्सी पीने से पेट की सूजन कम हो जाती है 3 प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने की वजह से लस्सी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करती है. 4 लस्सी बॉडी हीट को कंट्रोल करती है इसमें इलेक्ट्रोलाइट और पानी की मात्रा होने से शरीर को भरपूर नमी मिलती है. 5 एसिडिटी से राहत दिलाती है और लस्सी पीने से वजन भी कम होता है.
वजन घटाने के लिए छाछ या लस्सी क्या बेहतर है? 
वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट से कैलोरी घटानी होती हैं. जितनी कम कैलोरी आप इनटेक करेंगे, उतनी जल्दी आपका वजन कम होगा. ऐसे में छाछ पीना आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. छाछ में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. छाछ में लस्सी से कम कैलोरी होती है. और ये पेट के लिए हल्की होती है. फैट और कैलोरी कम होनी की वजह से छाछ आसानी से पच जाती है. लस्सी मीठी होने के वजह से ज्यादा कैलोरी वाली होती है. हालांकि फायदे दोनों के भरपूर हैं दोनों पेय पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं. छाछ और लस्सी विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स हैं. खाने में रोज एक गिलास छाछ या लस्सी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget