एक्सप्लोरर

दाल से लेकर मटर पनीर तक...फ्रिज में कितनी देर तक रखा खाना नहीं होता खराब?

आजकल लोग पके हुए खानों से लेकर कच्ची सब्जियां सब फ्रिज में रख देते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि फ्रिज में रखा खाना कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है और कब खराब होता है.

आजकल ज्यादातर लोग खाने को बर्बाद होने से बचाने के लिए उसे फ्रिज में रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर खाना फ्रिज में लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रहता? कुछ खाने जल्दी खराब हो जाते हैं, जबकि कुछ ज्यादा दिन टिक जाते हैं. अगर सही समय तक खाने को इस्तेमाल न किया जाए तो वह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

दाल और सब्जियां

दाल को अगर फ्रिज में रखा जाए तो यह 2 से 3 दिन तक आराम से खाई जा सकती है. उसके बाद दाल का स्वाद बदलने लगता है और यह पेट खराब कर सकती है. हरी सब्जियां जैसे भिंडी, लौकी, तोरी या आलू की सब्जी फ्रिज में 2 दिन से ज्यादा नहीं रखनी चाहिए.

पनीर और मटर पनीर

पनीर से बनी डिशेज जल्दी खराब होती हैं. मटर पनीर या शाही पनीर जैसी सब्जियां फ्रिज में केवल 1 से 2 दिन तक ही खानी चाहिए. उसके बाद इनमें बदबू आने लगती है और यह फूड पॉयजनिंग का कारण बन सकती हैं.

चावल

पके हुए चावल को फ्रिज में रखने पर यह 24 घंटे यानी एक दिन तक ठीक रहते हैं. ज्यादा समय तक रखने पर इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं.

रोटी

सूखी रोटी को आप फ्रिज में 2 दिन तक रख सकते हैं. लेकिन अगर रोटी पर घी या तेल ज्यादा लगा हो तो यह जल्दी खराब हो सकती है.

दही और दूध

दही को फ्रिज में 4 से 5 दिन तक रखा जा सकता है. लेकिन अगर बहुत ज्यादा दिन हो जाएं तो यह खट्टा हो जाता है. दूध को फ्रिज में रखने पर 2 से 3 दिन तक सुरक्षित रहता है, लेकिन इसे बार-बार बाहर निकालने और गर्म करने से जल्दी खराब हो सकता है.

फ्रिज में खाना रखने के सही तरीके

  • खाना हमेशा ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें.
  • खाने को एयरटाइट डिब्बे में रखकर ही स्टोर करें.
  • बचा हुआ खाना ज्यादा देर तक बाहर न रखें.
  • फ्रिज की सफाई नियमित करते रहें.

फ्रिज खाने को सुरक्षित रखने का अच्छा तरीका है, लेकिन यह हमेशा याद रखें कि हर खाने की एक लिमिट होती है. दाल और सब्जियां 2 दिन, पनीर वाली डिश 1 से 2 दिन, चावल 1 दिन, रोटी 2 दिन और दही 4-5 दिन तक ही फ्रिज में रखकर खानी चाहिए. इसके बाद यह सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो मिस न करना ये जगहें, आ जाएगा पूरा मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget