एक्सप्लोरर

Spicy Dal Paratha Recipe: रात में बची हुई दाल को फेंके नहीं बल्कि बनाएं स्पेशल चटपटे पराठे, ये रेसिपी आएगी काम

Spicy Dal Paratha Recipe in Hindi: आप भी रात की बची हुई दाल को कचरे में फेक देते हैं, तो आज हम आपको इसका इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे. आप इस दाल की वजह से ये खास डिश बना सकते हैं.

अधिकतर लोग रात में बची हुई दाल को कचरे में फेक देते हैं, लेकिन ऐसा करने से समान खराब जाता है साथ ही आपको इसे फेकते वक्त बहुत बुरा लगता है. अगर आप भी रात की बची हुई दाल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप रात की बची हुई दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं.  आइए जानते हैं उस डिश के बारे में.

रात की बची दाल का ऐसे करें इस्तेमाल

बची हुई दाल से आप स्वादिष्ट और चटपटे पराठे बना सकते हैं. ये पराठे आप नाश्ते या दोपहर के भोजन में खा सकते हैं. यही नहीं अगर आपका बच्चा खाना खाने में नाटक करता है, तो आप इन पराठे को अपने बच्चों के टिफिन में पैक करके दे सकते हैं. इससे आपका बच्चा बड़े चाव से पराठे खाएगा.

दाल से पराठे बनाने के लिए कुछ सामग्री

बची हुई रात की दाल से पराठे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. जैसे 1 कप बची हुई दाल, 1 कप गेहूं का आटा, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला,  1/2 छोटी चम्मच अजवाइन, 1/4 छोटी चम्मच हींग, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और तेल या घी तलने के लिए. आप इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर टेस्टी दाल के पराठे बना सकते हैं.

दाल से पराठे बनाने का तरीका

दाल के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई दाल को अच्छी तरह से मसल लें, ताकि कोई दाने न रह जाएं. इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें मसली हुई रात की बची दाल डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.

जब आपका आटा अच्छी तरह से गूंध जाएं, तब आप इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर प्रत्येक लोई को बेलकर गोल आकार दे दें. अब इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर फिर से बेल लें. अब आप गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर पराठे को रख कर दोनों तरफ से पका लें, जब पराठा दोनो तरफ से सुनहरा होने लगे, तब आप इसपर तेल या घी लगा कर सेक लें. अब आपके गरमा गरम पराठे तैयार है. आप इसे चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बेसन के चीले से भी ज्यादा स्वादिष्ट है यह चीला, बस इन चीजों का करना होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget