एक्सप्लोरर

पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये भोजन

लाइफस्टाइल में तब्दीली के कारण कई लोग आजकल पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं. डाइटीशियन के मुताबिक भोजन में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है.

हेल्दी और फिट रहने के लिए पेट का फिट रहना बेहद जरूरी है. लेकिन अनियमित लाइफस्टाइल पेट में अक्सर कुछ न कुछ परेशानी पैदा करता ही रहता है. इनमें सबसे बड़ी परेशानी है पेट का फूलना यानी ब्लोटिंग होना. कई लोगों में अक्सर पेट फूलने की शिकायत रहती है. यहां तक कि खाना खाने के कई घंटों बाद तक भी पेट भारी रहता है. कई को तो बिना खाए ही पेट भारी रहने लगता.

इस स्थिति में पेट सामान्य से ज्यादा फूला हुआ भी नजर आता है. डॉक्टरों की मानें तो ऐसा इसलिए होता क्योंकि gastrointestinal tract पूरी तरह से एयर से फूल हो जाता है. कुछ मामलों में एसिडिटी, कंस्टीपेशन, पेट में हवा का भरना और पीरियड्स इसके कारण हो सकते हैं.कुछ ऐसे मेडिकल कंडीशन हैं जिनमें ये समस्याएं होती हैं जैसे कि irritable bowel syndrome, लीवर की बीमारी और इंफेक्शन. हालांकि कभी-कभी ऐसे भी मामले आते हैं जब इस बीमारी का कोई कारण भी नजर नहीं आता. पेट फूलने के साथ ही पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा डकार भी होने लगता है.  

सुपाच्य भोजन को पहचानना जरूरी
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक न्यूट्रिशियन और डाइट एडवाइजर ज्योतिका दीवान कहती हैं, जब आप समय पर खाना नहीं खाते या गलत खाना खाते हैं तो ब्लोटिंग की समस्या आती है. हमें यह ध्यान रखना होगा कि पेट से भोजन को खाली होने में 4 से 6 घंटे का समय लगता है. अगर ब्लॉटिंग की समस्या से छुटकारा पाना है तो सबसे पहले खाने के बीच के गैप पर ध्यान देना होगा. इसके अलावा हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि कौन से फूड को पचने में कितना टाइम लगता है. यानी सुपाच्य और अपाच्य भोजन के बीच अंतर को पकड़ना होगा. मिक्स्ड डाइट, कंप्लेक्स फूड, फैटी फूड आदि को पचने में ज्यादा समय लगता है. दूसरी ओर तरल फूड और छोटे-छोटे दाने वाले पदार्थ जल्दी पचता है. ऐसे में हमें यह जानना जरूरी है कि कौन-कौन से भोजन ब्लॉटिंग की समस्या को बढ़ाते हैं और किस तरह के भोजन से ब्लॉटिंग से छुटकारा पाया जा सकता है.

ब्लॉटिंग में ऐसे भोजन से दूर रहना चाहिए
ऐसी चीज जिसमें शूगर की मात्रा ज्यादा हो, उससे दूर रहना चाहिए. इसके अलावा ब्लॉटिंग की स्थिति में गोभी, पत्ता गोभी, मूली, आर्टिफिशियल स्वीटनर से बचना चाहिए. खाने में शूगर, स्टार्च और गेंहू के आटे की मात्रा को कम करना ब्लॉटिंग में लाभदायक है. इसके अलावा जो भी सब्जी खाएं वह अच्छी तरह से पकी होनी चाहिए.

ऐसा भोजन जिससे ब्लॉटिंग की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है

अन्नानास, पपीता और कीवी
ब्लॉटिंग को कम करने के लिए ऐसे भोजन का सेवन करना फायदेमंद हैं जो प्रोटीन, स्टार्च फैट को जल्दी पचाने में मदद करें. अन्नानास, पपीता और कीवी में डाइजेस्टिव एंजाइम पाए जाते हैं जो कुदरती तौर पर अपच की समस्या की दूर करते हैं. कीवी गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय करता है जिससे पाचन प्रक्रिया में तेजी आती है. पपीता प्रोटीन को जल्दी तोड़ने का काम करता है. 

कच्चा केला
हम सब जानते हैं कि केला पोटैशियम से भरपूर होता है. यह पेट के अंदर सोडियम गैस को बनने से रोकता है. इसके अलावा यह आंत के सूजन को भी कम करता है. कच्चा केला अच्छा प्रोबायोटिक्स भी है जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है.

प्रोबायोटिक्स
कई तरह के फर्मेंटेंड फूड जैसे कि दही, कांजी, गाजर का जूस, छांछ आदि अच्छा प्रोबायोटिक्स है. प्रोबायोटिक्स पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है. इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है.

सेब का सिरका
सेब का सिरका पेट में भोजन को तेजी के साथ तोड़ता है. यह पेट में अम्ल को मजबूती प्रदान करता है जिससे भोजन तेजी से टूटने लगता है.

अजवायन और जीरा की चाय
अजवायन और जीरे की चाय पेट को साफ करने में मददगार साबित होती है. यह मेटाबोलिज्म की दर को बढ़ाती है और पेट की कई तरह की समस्या से छुटकारा दिलाती है. 

ये भी पढ़ें

ISRO के मिशन अंतरिक्ष में रुकावट: सैटेलाइट कक्षा में स्थापित नहीं हो पाया GISAT-1, सेना-कृषि में मदद के लिए होना था इस्तेमाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद’ में लेंगे हिस्सा, समूहों की महिला सदस्यों से करेंगे बातचीत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
15 August Tiranga Thali: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget