एक्सप्लोरर

Gold Mithai: दिल्ली में मिलती है ऐसी मिठाई जिसे खाने के लिए आपकी एक सैलरी भी पड़ जाएगी कम

16 हजार रुपए किलो वाली गोल्ड प्लेटेड मिठाई को तैयार करने में 2 दिन का वक्त लगता है. पहले दिन ड्राई फ्रूट की परत लगाई जाती है, तो दूसरे दिन सोने की खास से परत चढ़ाई जाती है.

Gold Mithai : मिठाइयों का कोई सीजन नहीं होता. इसकी डिमांड हर सीजन में, हर खुशी के मौके पर होती है. दुनिया में मिठाई के शौकीनों की भी कमी नहीं है. लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए महंगी से महंगी मिठाई खाते हैं. आज हम आपके साथ एक ऐसी मिठाई के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. कीमत सुनकर आप का सबसे पहला सवाल यह होगा कि क्या यह सोने चांदी से बनी है? तो जी हां बिल्कुल ऐसा ही है, ये मिठाई सोने चांदी से ही बनी है. मिठाई की कीमत एक या दो या चार हजार नहीं बल्कि पूरे 16 हजार  है. जी हां ये मिठाई 16 हजार रुपए किलो के हिसाब से मिलती है.

24 कैरेट गोल्ड वाली मिठाई कहां मिलती है?

16 हजार रुपए मिलने वाली यह मिठाई अपने आप में एक नायाब तोहफा है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह मिठाई मिलती कहां है और इस पर कितना सोना इस्तेमाल किया जाता है तो हम आपको बता दें कि यह मिठाई राजधानी दिल्ली के मौजपुर में शगुन स्वीट्स पर मिलती है. इस मिठाई का नाम गोल्ड प्लेटेड ( Gold Plated)है. मिठाई के ऊपर 24 गोल्ड कैरेट (24 Carat Gold) सोने के बर्क का इस्तेमाल किया जाता है, इसके साथ है इसमें केसर, काजू, पिस्ता, बादाम सहित और भी महंगी ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है.

1 पीस मिठाई के लिए खर्च करने पड़ेंगे 800 रुपए

इस मिठाई की जितनी ज्यादा कीमत है उतनी ही ज्यादा इसको तैयार करने में मेहनत भी है, क्योंकि इसके ऊपर 24 कैरेट गोल्ड की दो परत लगाई जाती है, वह भी पूरी तरह से असली सोने की. इसे तैयार करने में 2 दिन का वक्त लगता है. 1 दिन ड्राई फ्रूट की परत लगाई जाती है तो दूसरे दिन सोने की खास परत लगाई जाती है. इस मिठाई में 1 किलोग्राम में करीब 20 पीस आते हैं ऐसे में 1kg मिठाई लेने के लिए आपको ₹16000 खर्च करने पड़ेंगे, तो वही आधा केजी मिठाई लेने के लिए ₹8000 देने होंगे. 16 हजार रुपए किलोग्राम मिलने वाली इस मिठाई के एक पीस की कीमत करीब ₹800 होती है.

स्वीट्स के मालिक बताते हैं कि उन्होंने पहली बार यह मिठाई किसी के डिमांड पर बनाई थी. वो बताते हैं कि जब ऐसी डिमांड आई तो वह हैरान रह गए. एक पल के लिए उन्होंने सोचा कि क्या ऐसी मिठाई बन सकती है? लेकिन उन्होंने कोशिश की और पूरे 1 महीने में समय सीमा में मिठाई बनकर तैयार हुई.

 

ये भी पढ़ें-Health Tips: टॉयलेट में फोन चलाने वाले जान लें ये बात, नहीं तो बीमारियों का बोझ उठाते- उठाते खत्म हो जाएगी जिंदगी

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget