एक्सप्लोरर

बिना जामन के भी घर में जमा सकते हैं स्वादिष्ट 'दही', बस अपनाएं ये 4 आसान तरीके

अगर आपके पास दही जमाने के लिए जामन नहीं है तो चिंता वाली कोई बात नहीं है. क्योंकि बिना जामन के भी आप घर में आसानी से दही जमा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...

दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है. कोई इसे सुबह के नाश्ते में खाता है तो कोई दोपहर के खाने में शामिल करता है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रात के खाने में भी दही को शामिल करते हैं. दही को न सिर्फ रोटी और चावल के साथ, बल्कि कई पकवानों के साथ भी खाया जा सकता है. जैसा कि आप जानते हैं कि दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. वैसे तो आजकल मार्केट से भी दही खरीदा जाता है, लेकिन अधिकतर लोग दही को घर में ही जमाना पसंद करते हैं. 

हालांकि दिक्कत तब पैदा हो जाती है, जब दही जमाने के लिए आपके पास जामन न मौजूद हो. लेकिन टेंशन वाली कोई बात नहीं है क्योंकि जामन के बिना भी आप घर में दही जमा सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बिना जामन के भी दही जमा सकते हैं.

हरी र्मिच से जमाएं दही 

सबसे पहले आप दूध को हल्का गर्म कर लें. फिर इस गुनगुने दूध को एक कटोरी में डाल लें. अब गर्म दूध में दो हरी र्मिच डालें. हालांकि ध्यान रहे कि र्मिच में डंठल जरूर होना चाहिए. मिर्च दूध में पूरी तरह से डूब जाना चाहिए. ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद दूध को किसी गर्म जगह पर 6 घंटे के लिए ढंककर रख दें. आपका दही बिना जामन के जम जाएगा.

नींबू से जमाएं दही

नींबू से दही जमाने के लिए भी आपको गुनगुना दूध चाहिए होगा. गुनगुने दूध में आपको 2 चम्मच नींबू का रास निचोड़कर डालना है. फिर दूध को 6 से 7 घंटे के लिए ढंककर गर्म जगह पर रख दें. ऐसा करने से दही जम जाएगा. 

चांदी का सिक्का या चांदी की अंगूठी

गुनगुने दूध में चांदी का सिक्का या फिर चांदी की अंगूठी को डाल दें. फिर दूध को गर्म जगह पर 8 घंटे के लिए ढंककर रख दें. दही जमाने का यह सबसे आसान तरीका है. 

लाल मिर्च से जमाएं दही

सिर्फ हरी र्मिच ही नहीं, लाल मिर्च से भी दही को आसानी से जमाया जा सकता है. आपके घर में अगर हरी मिर्च नहीं है और लाल मिर्च है तो आप आराम से बिना जामन के दही जमा सकते हैं. लाल मिर्च से दही जमाने के लिए आपको सूखी लाल मिर्च चाहिए. लाल मिर्च को 7 से 8 घंटे के लिए गुनगुने दूध में डुबोकर किसी साफ और गर्म जगह पर रख दें. ऐसा करने से दही जम जाएगा. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: सेहतमंद रहना चाहते हैं तो... इन 5 फलों और सब्जियों के छिलके भी जरूर खाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget