एक्सप्लोरर

सेहतमंद रहना चाहते हैं तो... इन 5 फलों और सब्जियों के छिलके भी जरूर खाएं

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ फलों और सब्जियों के छिलके बहुत ही पौष्टिक होते हैं, जिन्हें खाने से आपको न सिर्फ भरपूर पोषण मिलेगा, बल्कि आपकी कई शारीरिक दिक्कतें भी दूर होंगी.

इसमें तो कोई शक नहीं है कि फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है और कई बीमारियों का इलाज कर सकती हैं. मगर क्या आप इनके छिलकों के फायदों से वाकिफ हैं? हम में से अधिकतर लोग अक्सर उन फलों और सब्जियों के छिलके को कचरे में फेंक देते हैं, जिनसे हमें कई अद्भुत फायदे मिल सकते हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ फलों और सब्जियों के छिलके बहुत ही पौष्टिक होते हैं, जिन्हें खाने से आपको न सिर्फ भरपूर पोषण मिलेगा, बल्कि आपकी कई शारीरिक दिक्कतें भी दूर होंगी. आइए जानते हैं किन-किन फलों और सब्जियों के छिलके को आपको बिल्कुल नहीं फेंकना चाहिए.

जरूर खाएं इन फलों और सब्जियों के छिलके 

आलू: हर सब्जी की शोभा बढ़ाने वाला आलू का छिलका कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. आलू के छिलके में विटामिन B और C, फाइबर, आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. आपको बस आलू के छिलके को बारीक टुकड़ों में काटना है और इसे नमक और कलौंजी के साथ अच्छे से भूनना है. इस सब्जी को आप चावल और चाहें तो रोटी के साथ आराम से खा सकते हैं.

लौकी: अधिकतर लोग लौकी के छिलके को कचरा समझकर कूड़ेदान में डाल देते हैं. जबकि लौकी के छिलके में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. लौकी के छिलके को तलकर आप इसका चावल के साथ आनंद उठा सकते हैं. आप चाहें तो लौकी के छिलकों से चटनी भी बना सकते हैं.

तरबूज: तरबूज के छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. आप तरबूज के छिलके के सफेद हिस्से का इस्तेमाल खाना बनाने में कर सकते हैं. 

ऑरेंज: संतरे के छिलके भी अक्सर कूड़ेदान में पड़े मिलते हैं. जबकि इनसे आप पौष्टिक चाय बना सकते हैं. संतरे के छिलके को अच्छी तरह से धूप में सुखाकर इसे पीस लें और फिर इसके पाउडर का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए करें. संतरे के छिलके न सिर्फ आपके पकवान में खुशबू भरने का काम करेंगे, बल्कि शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी भी दूर करेंगे.

खीरा: खीरे का छिलका विटामिन K, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है. अधिकतर लोग खीरा खाते वक्त इसका छिलका उतार देते हैं. जबकि खीरे से भरपूर लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसके छिलके का भी सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Sachin Tendulkar Birthday: दुनिया का कोना-कोना घूम चुके हैं सचिन तेंदुलकर, मगर सिर्फ ये 5 डेस्टिनेशन उनकी फेवरेट लिस्ट में शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget