एक्सप्लोरर

ये 5 डेली फूड्स जो आपके दांतों को करते हैं खराब, दांतों में सड़न और कमजोरी का बनते हैं कारण

ज्यादातर लोगों को यह बात पता होती है कि ज्यादा मीठी चीजें खाने से दांतों में सड़न होने लगती है. मगर इसके अलावा भी कई ऐसे फूड्स हैं, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ज्यादातर लोगों को लगता हैं कि दांतों को हेल्दी रखने के लिए महज ब्रश कर लेना ही काफी है, जैसे टूथपेस्ट ही उनकी सारी परेशानियों का इलाज है. लेकिन ये सच नहीं है. अगर आप रोजाना ब्रश करते हैं भी हैं. परंतु आपके आहार में कुछ गलत फूड्स शामिल हैं, तो भी आपके दांत खराब होने की संभावनाएं हो सकती हैं.

दांतों की खराबी जैसे दांतों में सड़न, कैविटीज, दांतों का पीलापन, दांतों के बीच गैप आना या मुंह से बदबू आना आदि समस्याएं शामिल हैं. ये बात अधिकतर लोगों को पता है कि ज्यादा मीठी चीजों के सेवन से दांतों में सड़न होने लगती है. लेकिन इसके अलावा भी कुछ फूड्स ऐसे हैं, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो आइए आज हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

इन फलों का न करें सेवन कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती है. इनमें मौजूद एसिड आपके दांतों की इनेमल को खराब कर देता है. जिसकी वजह से आपके दांतों में सेंसटिविटी और दर्द की समस्या हो सकती है. ऐसा में आपके लिए कुछ भी खाना, पीना बहेद मुश्किल हो सकता है. ऐसे में आप ज्यादा एसिडिक फल जैसे- नींबू, संतरा, इमली, कच्चा आम आदि खाने से बचें. इन फलों के रस को पीने में कोई नुकसान नहीं है. मगर सीधे और अधिक खाने में आपके दांतों को समस्याएं हो सकती हैं.

पॉपकॉर्न का सेवन अगर आप अधिक मात्रा में पॉपकॉर्न खाते हैं, तो आपके दांत खराब हो सकते हैं. दरअसल पॉपकॉर्न खाने पर ये आपके दांतों के बीच के हिस्सों में फंस जाता है और जल्दी से निकलता नहीं है. ऐसे में अगर लंबे वक्त तक एक छोटा सा टुकड़ा भी आपके दांतों में फंसा रहे तो उसमें बैक्टीरिया लगने और दांतों में सड़न होने का खतरा बना रहता है. इसलिए ज्यादा पॉपकॉर्न खाना दांतों के फैलने, टेढ़े -मेढ़े होने, दांतों की सड़न और कमजोरी का कारण बन सकता है. अगर आप पॉपकॉर्न खाएं, तो इसके बाद कुल्ला, ब्रश और फ्लॉस जरूर करें, ताकि दांतों के बीच जमें कण बाहर निकल आएं.

RO या बॉटल का पानी साफ पानी पीने के लिए सभी लोग अपने घरों में RO लगवाते हैं या फिर आप बाहर से बॉटल खरीदकर पानी पीते हैं. ये दोनों ही तरह के पानी आपके दांतों के लिए हानिकारक हो सकते  हैं. RO जब पानी को प्रॉसेस करता है, तो इसमें मौजूद फ्लोराइड और कई मिनरल्स को बाहर निकाल देता है. इसी तरह बॉटल के पानी में भी फ्लोराइड नहीं पाया जाता है. दांतों की मजबूती और रक्षा के लिए फ्लोराइड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वैसे तो आप फ्लोराइडयुक्त मंजन का उपयोग कर इस कमी को पूरा कर सकते हैं, मगर पानी के साथ लिया गया फ्लोराइड दांतों के लिए अधिक लाभदायक होता है.

बर्फ का सेवन न करें कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके बर्फ खाना काफी पसंद होता है. ऐसे लोग दांतों से तोड़कर बर्फ खा लेते हैं. मगर बर्फ खाना आपके दांतों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है. इसका कारण है कि बर्फ आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाती है. यही वजह है कि कई लोगों को बर्फ खाने के बाद दांतों में सेंसटिविटी की समस्या पैदा हो जाती है. इसलिए बर्फ को सीधे दांतों से टोड़कर न खाएं.

पैकेटबंद फ्रूट जूस का सेवन फ्रूट जूस बेहद सेहतमंद होते हैं, जिनका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं. मगर पैकेटबंद फ्रूट जूस पीना आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता हैं. कई बार नैचुरल फ्रूट जूस में भी एसिड की ज्यादा मात्रा होती है, जिससे आपके दांतों को काफी नुकसान पहुंचता है. इसके अलावा पैकेटबंद फ्रूट जूस में चीनी घुली हुई होती है, जो आपके दांतों के लिए बहुत ही नुकसानदायक है.

ज्योतिष और स्वास्थ्य: चंद्रमा के अशुभ होने से होती है सर्दी, जुकाम और सांस की बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget