एक्सप्लोरर

ये 5 चीजें खाना शुरू कर देंगे तो कभी नहीं होगी थकान, मिटेगी कमजोरी, आएगी जबरदस्त फुर्ती

Food to Boost Energy: कई बार भर-पेट भोजन करने के बाद भी लोगों को कमजोरी रहती है, नींद लेने के बाद भी सुस्ती महसूस होती है. ऐसे में जरूरी है कि ये 5 बैलेन्सेड और एनर्जी बूस्टिंग फूड्स का सेवन करें.

Foods to Boost Energy: भोजन हमारे शरीर का फ्यूल है. डार्विन कहकर गए कि 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' और फिट रहने के लिए खाना खाना, अच्छी नींद लेना, व्यायाम करना वगैरह शामिल है. भोजन को लेकर बड़े-बुजुर्ग कहते भी हैं कि तंदुरुस्त रहने के लिए 'नाश्ता राजकुमार की तरह, दोपहर का भोजन राजा की तरह और रात का खाना भिखारी की तरह खाना चाहिए.'

लेकिन कई बार भरपेट नाश्ता करने के बाद भी कुछ समय बाद ही थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है. इस तरह की दिक्कत होने से लो एनर्जी फील होती है, जिससे लोग खुद को बीमार महसूस करने लगते हैं. यह समस्या सर्दियों में धूप न मिलने की वजह से अधिक होती है ऐसे में जरूरी है कि एनर्जी बूस्टिंग फूड्स का सेवन करें ताकि आप एनर्जी से भरा महसूस करें, थकान छूमंतर हो जाए, और कमजोरी दूर-दूर तक न भटके.

आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में...

1. प्रोटीन रिच फूड -
शरीर को एनर्जी के लिए प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है. ऐसे में आप अपने नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप पनीर, सोयाबीन, अंकुरित अनाज,दाल और चना आदि खा सकते हैं. नॉनवेज खाते हैं तो अंडा और कम मसालों वाला चिकन अपने डाइट में शामिल करें. इसके अलावा केला-दूध प्रोटीन का शानदार सोर्स है. केला दूध को कंप्लीट फूड भी कहते हैं.

2. कार्ब और फैट का बैलेंस:
मोटापे से बचने के लिए कम फैट और कम कार्ब्स का सेवन करना चाहिए लेकिन, अगर आप इसी वजह से जीरो कार्ब या जीरो फैट वाली डाइट ले रहे हैं तो यह नुकसान हो सकता है. अपने नाश्ते में हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड्स शामिल करें. सब्जियों से तैयार परांठे, अखरोट, देसी घी, एवोकाडो और दही जैसी चीजें नाश्ते में खाएं.

3. पानी खूब पीएं:
दिन भर में 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं. यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है जिससे थकान कम होती है. साथ ही पानी पीने से आपको एनर्जी भी मिलती है. पानी पीने के साथ रसीले फल और सब्जियां खाएं, नारियल पानी पीएं और दिन में एक बार छाछ जरूर पीएं. पानी पीते रहने से चेहरे पर ग्लो आता है, और आपका शरीर डिटॉक्स भी आसानी से हो पाता है.

4. नट्स और सीड्स:
मसल्स और हड्डियों को मजबूती देने के लिए ड्राई फ्रूट्स, नट्स और हेल्दी सीड्स का सेवन करें. इनसे आपको विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन प्राप्त होगा. कद्दू के बीज,चिया सीड्स, बादाम-अखरोट, अंजीर और खजूर का सेवन करें.

5. विटामिन-सी रिच फूड्स:
हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है. इसके लिए आंवला, नींबू, संतरा और हरी सब्जियां खाएं. यह इम्यून पॉवर तो बढ़ाता ही है साथ ही हड्डियों, आंखों और स्किन को हेल्दी बनाता है. शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करने के लिए आप विटामिन सी वाले फूड्स का सेवन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - सर्दियों में ज्यादा खाने वाले हो जाएं सावधान, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें कैसे बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
Best Time To Mop: पोछा लगाने का सही समय सुबह या शाम? जानें फर्श चमकाने का सही तरीका
पोछा लगाने का सही समय सुबह या शाम? जानें फर्श चमकाने का सही तरीका
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Snail Mail Trend: इंस्टेंट मैसेज के दौर में क्यों बढ़ रहा 'स्नेल मेल क्लब' का क्रेज?
इंस्टेंट मैसेज के दौर में क्यों बढ़ रहा 'स्नेल मेल क्लब' का क्रेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget