एक्सप्लोरर

सुबह उठते ही 1 चम्मच खा लें हल्दी और शहद, इन बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

Benefits of Turmeric and Honey: सुबह 1 चम्मच हल्दी और शहद लेने से इम्युनिटी बढ़ती है, पाचन सुधरता है और कई बीमारियों से बचाव होता है. इसके चमत्कारी फायदे जानकार आप भी लेने लगेंगे.

Benefits of Turmeric and Honey: सुबह की नींद से उठते ही हम अक्सर मोबाइल देखते हैं, चाय ढूंढते हैं या किसी भारी ब्रेकफास्ट की तैयारी करने लगते हैं. लेकिन दिन की शुरुआत देसी और चमत्कारी चीज से भी हो सकती है? बस 1 चम्मच हल्दी और शहद लेना होगा. ये कॉम्बिनेशन हमारी दादी-नानी का आजमाया हुआ नुस्खा है. ये सिर्फ स्वाद के लिए नहीं है, बल्कि आपके पूरे शरीर को डिटॉक्स करने और कई बीमारियों से दूर रखने का रामबाण इलाज है. 

बता दें, हमारी रसोई में कई ऐसे घरेलू नुस्खे छिपे हैं जो दवाओं से भी ज्यादा असरदार हो सकते हैं, बस जरूरत है उन्हें सही तरीके से अपनाने की. हल्दी और शहद का मिश्रण उनमें से एक है. एक ऐसा कॉम्बिनेशन जो रोज सुबह खाली पेट लेने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. 

ये भी पढ़े- एंटीबायोटिक्स आपकी बच्ची को जल्दी कर सकता है जवां, रिसर्च में हुआ चौंका देना वाला खुलासा

कैसे बनाएं हल्दी और शहद का मिश्रण?

एक चम्मच शुद्ध शहद लें

उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें 

अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट खा लें

अगर आपको इस तरह अच्छा न लगे तो हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं 

किन बीमारियों में फायदेमंद है?

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है- हल्दी और शहद मिलकर आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए तैयार करते हैं. 

पाचन तंत्र सुधारता है- यह मिश्रण गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत देता है. 

सर्दी-खांसी में असरदार- गले की खराश, जुकाम और खांसी में यह नैचुरल सिरप की तरह काम करता है. 

सूजन और दर्द से राहत- जोड़ों का दर्द या शरीर में सूजन हो, तो इसका नियमित सेवन फायदेमंद है. 

त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है- अंदर से डिटॉक्स करके यह आपकी स्किन को चमकदार बनाता है. 

वजन कम करने में मदद करता है- यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख पर कंट्रोल रखने में सहायक है. इसलिए जल्द वजन कम कर सकता है.  

हल्दी और शहद कोई नया चमत्कार नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं में छिपा पुराना खजाना है. अगर आप चाहें, तो इस नुस्खे को एक हेल्थ चैलेंज की तरह भी ले सकते हैं. यानी आप 15 दिन में फर्क खुद महसूस करने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget