एक्सप्लोरर

क्या चंद्रग्रहण से प्रेग्नेंट महिला के बच्चे पर पड़ता है असर, जान लें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लग रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि इसका प्रेग्रेंट महिलाओं पर क्या असर पड़ता है और उनको कैसे इससे बचकर रहने की जरूरत है.

आज यानी 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है, यह साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण है. भारत में भारत में रात 9:58 से 1:26 बजे यह पूरी तरह से दिखाई देगा. भारतीय संस्कृति और परंपराओं में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर न निकलने, तेज वस्त्र या नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करने और खाने-पीने से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है. लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई चंद्रग्रहण का गर्भवती महिला या उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई असर पड़ता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय.

परंपराओं में क्या कहा गया है?

भारतीय ज्योतिष और पुरानी मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय वातावरण में निगेटिव ऊर्जा बढ़ जाती है. यही कारण है कि गर्भवती महिला को बाहर जाने या कोई भी नया काम करने से मना किया जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जैसे कि बच्चा विकलांग या किसी शारीरिक समस्या के साथ जन्म ले सकता है. हालांकि ये बातें ज्यादातर धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी हुई हैं.

डॉक्टर क्या कहता हैं

सर गंगाराम अस्पताल की वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट और असोसिएट कंसल्टेंट डॉ. साक्षी नायर ने मीडिया से बातचीत में अपनी राय साझा की. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक नजरिए  से देखा जाए तो ग्रहण का महिलाओं पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता. चाहे किसी भी प्रकार का ग्रहण हो, इसका असर महिलाओं पर पड़ता है, यह केवल एक मिथक है और इससे अधिक कुछ नहीं. साइंस ने स्पष्ट रूप से बताया है कि ग्रहण से महिलाओं को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता. इस तरह की बातें केवल अफवाह और अंधविश्वास हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कोई प्रेग्नेंट महिला ग्रहण के समय बाहर निकल जाए तो इसका असर उसके बच्चे पर पड़ेगा. हां, इतना जरूर है कि ग्रहण के दौरान जो सामान्य परेशानियां आम लोगों को होती हैं, वही परेशानी गर्भवती महिलाओं को भी हो सकती है, लेकिन इसका उनके गर्भस्थ शिशु पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

स्वास्थ्य पर असर-  हां, यदि गर्भवती महिला ग्रहण के समय लंबे समय तक बिना खाए-पिए रहती है, तो उसका असर उसकी सेहत और अप्रत्यक्ष रूप से बच्चे की सेहत पर जरूर पड़ सकता है. इसलिए उपवास करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है.

एक्सपर्ट की सलाह

  • गर्भवती महिला को ग्रहण के समय आराम करना चाहिए ताकि मानसिक तनाव न बढ़े.
  • भूखे रहने से बचें और हल्का-फुल्का हेल्दी आहार लेते रहें.
  • परंपराओं का पालन करना हो तो वह सिर्फ मानसिक शांति और विश्वास के लिए करें, इसे वैज्ञानिक सच न मानें.
  • किसी भी तरह की परेशानी या सेहत संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका गर्भवती महिला या शिशु के स्वास्थ्य पर कोई प्रत्यक्ष वैज्ञानिक प्रभाव नहीं पड़ता. अधिकतर बातें परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित हैं. यदि आप इन मान्यताओं का पालन करती हैं तो यह आपकी आस्था का विषय है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी फैसले हमेशा डॉक्टर की राय लेकर ही करने चाहिए.

इसे भी पढ़ें- बासी मुंह चबा लें ये 1 पत्ता, कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज रहेगा कंट्रोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Winter Tips: ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
Refrigerator Top Storage: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget