एक्सप्लोरर

'वर्क फ्रॉम होम' करते समय ये 6 मिस्टेक्स भूलकर भी न करें, जानें कैसे रखें इसका ध्यान

कोरोना के कारण बहुत से लोगों को ऑफिस का कार्य घर से ही करना पड़ रहा है. इसमें उन्हें कई तरह की दिक्कतें भी आती हैं और वे कुछ गलतियां भी करते हैं. कुछ चीजों को अपनाकर इससे बचा जा सकता है.

कोरोना वायरस महामारी के बाद लगभग सभी इंडस्ट्री में वर्क फ्रॉम होम होने लगा है. घर से काम करने का अनुभव कुछ लोगों के लिए अभी भी काफी नया है क्योंकि कई कर्मचारी इस आइडिया के साथ सैटल नहीं हो पाए हैं. इसलिए कई लोगों से वर्क फ्रॉम होम करते समय गलतियां भी हो रही हैं जो अनजाने में उनकी वर्क प्रोडेक्टिविटी को प्रभावित करती हैं. इसलिए घर से कार्य करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है.

बेड या सोफे बैठकर न करें कार्य घर पर काम करते समय बहुत से लोग अपने बेड या सोफे पर से ही अपने लैपटॉप पर काम करना शुरू कर देते हैं, बिना यह विश्लेषण किए कि यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है. इससे वर्क और पोस्चर पर प्रभाव पड़ता है. इसलिए घर पर काम करते समय बेड या सोफे पर आराम से काम करने की बजाए एक साधारण डेस्क और कुर्सी का इस्तेमाल करें.

अपनी टीम के साथ कम्युनिकेट करना न भूलें रिमोट वर्क थकाऊ हो सकता है, क्योंकि इसमें लगातार कम्युनिकेशन की कमी हो सकती है. रिमोट वर्क से मिस कम्युनिकेशन की संभावना बढ़ जाती है और कर्मचारी भी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं. इसलिए टीम मैनेजर्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि असाइनमेंट, प्रोजेक्ट स्टेटस, कर्मचारियों की प्रोडेक्टिविटी को जानने के लिए टेक्स्ट मैसेज, ऑडियो या वीडियो कॉल के माध्यम से कम्युनिकेशन करते रहें और जानें कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं हो रही है. कैजुअल अपडेट से सहयोगियों के साथ अच्छा वर्क रिलेशनशिप बनता हैं.

कार्य पर फोकस करने के लिए तय करें कुछ चीजें घर से काम करते समय दूसरे कार्यों पर प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए कार्य करने के लिए सूची बनाएं और घर के एक ऐसे हिस्से में रहें, जहां कोई आपको डिस्टर्ब नहीं कर सके और आपके काम के समय के बीच बातचीत करने के बारे में बाउंड्री तय करें. इससे आपको अपने काम पर फोकस रहने में मदद मिलेगी.

अपनी हेल्थ की उपेक्षा न करें जब आप काम करते समय अपने घर में एक ही जगह पर बैठे रहते हैं. आप उन स्मॉल फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते जो ऑफिस में करते थे. जैसे एक डेस्क या कॉन्फ्रेंस हॉल से दूसरे में जान, कैफेटेरिया तक चलना आदि. इसके बजाय आपको बैक पैन, अपने पैरों के सुन्न होने जैसी चीजें हो सकती हैं. कुछ लोग अपना लंच करना भी भूल जाते हैं. यह अत्यंत आवश्यक है कि आप काम करते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काम के दबाव की परवाह किए बिना स्वास्थ्य का जरूर ख्याल रखें.

अपने स्किल को अपग्रेड करना न भूलें रिमोट वर्किंग एक कर्मचारी के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. आप अपने राइटिंग और वर्बल कम्युनिकेश स्किल्स को अपडेट करके इस अवसर का उपयोग कर सकते हैं. टेक्निकल ऐप्स के बारे में अधिक सीखने से आपका काम आसान बन सकता है. ऐसे में इस समय का उपयोग अपने स्किल्स को बढ़ाने में कर सकते हैं.

काम करते समय ऑफिस के कपड़े पहनें घर से काम करते समय पजामा नहीं पहनना चाहिए. अपना वर्क सूट ही पहनना पहनें. इससे आपको सही मानसिकता और दृष्टिकोण मिलेगा. भले ही कई लोगों को इस दिनचर्या का पालन करना वास्तव में मुश्किल लगता हो, लेकिन इसका अच्छी तरह से पालन करने की कोशिश करनी चाहिए. यह आपको घर पर भी ऑफिस जैसी ही अनुभूति देगा.

यह भी पढ़ें

Health Tips: नींबू पानी से भी हो सकते हैं ये नुकसान, जानें कैसे करें सेवन

Health Tips: इन बुरी आदतों की वजह से होता है कैंसर, भोजन में जरूर शामिल करें ये चीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget