एक्सप्लोरर

Health Tips: नींबू पानी से भी हो सकते हैं ये नुकसान, जानें कैसे करें सेवन

अधिकांश लोग सुबह उठते ही नींबू पानी पीते हैं. पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटमिन सी, पोटाशियम और फाइबर मिलता है. हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है.

नई दिल्ली: अधिकांश लोग सुबह उठते ही नींबू पानी पीते हैं. पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है. हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है.

इसके अलावा, कई लोगों को दांतों में ठंडा-गरम भी महसूस होने लगता है. इसके अलावा ऐसी कई और समस्याएं हैं, जो ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं. नींबू पानी का नियमित सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें. आइए जानते हैं अधिक नींबू पानी पीने से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.

दांतों में ठंडा-गरम लगना- नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं. अगर आपको नींबू पानी पीना भी है तो उसे हमेशा स्ट्रॉ से पिएं, जिससे पानी दांतों को न छुए.

सीने में जलन- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो, नींबू का सेवन एक दम बंद कर दीजिए क्योंकि इसमें ऐसिड होता है.

पेट हो सकता है खराब- कई बार लोग खाना पचाने के लिए नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि इसका ऐसिड पाचन में मदद करता है. लेकिन पेट में ज्यादा ऐसिड हो जाने की वजह से पेट खराब हो सकता है. नींबू को हमेशा खाने में मिलाकर ही खाएं.

गुर्दे और पित्ताशय की थैली की समस्या- नींबू में एसिडिक लेवल के अलावा उसमें ऑक्सलेट भी होता है, जो कि ज्यादा सेवन से शरीर में जाकर क्रिस्टल बन सकता है. ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का रूप ले सकता है.

डीहाइड्रेशन- नींबू पानी पीने से बार-बार पेशाब आती है, जिससे बॉडी में डीहाइड्रेशन हो सकता है. इसलिए अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पिएं.

ये सावधानियां बरतें- नींबू पानी को कभी भी बीमारी को दूर करने के लिए नहीं पीना चाहिए. अगर आपको इसे पीने के बाद कोई साइड इफेक्ट लगे, तो इसका सेवन तुरंत ही बंद कर दें. अगर आपको इसे विटमिन सी प्राप्त करने के लिए पीना है, तो केवल आधा नींबू निचोड़कर आधे गिलास पानी में मिक्स कर पिएं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget