एक्सप्लोरर

कोविड-19 को मात देने के बाद न हों लापरवाह, लंबी देखभाल के लिए जरूरी हैं ये उपाय

विश्व स्वास्थ्य के अलावा भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कोविड-19 से उबर चुके लोगों के लिए अपनी गाइडलाइन्स में कुछ उपाय सुझाए हैं. उसके तहत, बाहर निकलने पर मास्क का पहनना और वापसी पर हाथ का धोना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सुनिश्चित करें 

जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जामा) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ मरीजों को कोविड-19 से उबरने के बाद लक्षण देखे जा रहे हैं. लक्षणों में प्रमुख रूप से थकान, मांसपेशी और जोड़ों में दर्द शामिल है. ऐसे में मरीजों को सलाह दी गई है कि बीमारी से ठीक होने के बाद भी लापरवाह न हों और लंबे समय तक देखभाल करें. देखभाल के लिए कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई है.

कोविड से उबर चुके लोगों के लिए गाइडलाइन्स
संतुलित फूड- अपनी डाइट में संतुलित भोजन, फल, सब्जियां, अंडे, दालें और चिकन जैसे भोजन को शामिल करें. उसके इस्तेमाल से संक्रमण और दवाओं के कारण शरीर को हुई क्षति की भरपाई की जा सकेगी. बीमारी से ठीक होने के बाद शरीर सामान्य स्थिति में वापसी का प्रयास कर रहा होता है, लिहाजा जरूरी है कि अस्वस्थ भोजन खाने से परहेज किया जाए क्योंकि उससे सेहत पर बोझ पड़ता है. 

पानी पिएं- पानी समेत तरल पदार्थ का पर्याप्त सेवन करें. नारियल के पानी और जूस पौष्टिकता से भरे होते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की हिदायत के मुताबिक, गले में खराश और खांसी होने पर गर्म पानी से गरारा और भाप लेना कोविड के बाद फायदेमंद रहेगा. 

हल्का व्यायाम करें- कोविड-19 से उबरने के बाद सुस्त न रहें बल्कि हल्का-फुलका व्यायाम करें. इस बात का ख्याल रखें कि भारी व्यायाम करने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बीमारी के बाद आपका शरीर सहन करने की क्षमता नहीं रखता है. लिहाजा, हल्के व्यायाम में गहरी सांस का लेना और टहलने पर फोकस करें. 

तनाव से परहेज- कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों में अक्सर मानसिक तनाव जैसी समस्या देखी गई है. ऐसे में जरूरी है कि आप उससे बचें क्योंकि शरीर पहले से कमजोर हो चुका होता है. चिंता और तनाव दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन करें, ये दिमाग को शांति पहुंचाने का काम करते हैं.  

आराम और नींद- बीमारी के बाद शरीर को पटरी पर वापस आने के लिए आराम और नींद जरूरी है. कोविड-19 के कारण सेहत पहले से प्रभावित होती है, इसलिए जरूरी है कि पर्याप्त नींद और आराम का ख्याल रखें. ये शरीर को जल्दी ठीक होने में मददगार साबित होगा. 

कोरोना काल में अपने फेफड़ों को रखें फिट, आज ही आदत में करें ये बदलाव

खीरा ही नहीं खीरे के बीज भी हैं बहुत फायदेमंद, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद
How to Get Rid of Baby Lizards: क्या आपके घर में भी बढ़ गए हैं छिपकली के बच्चे? इन आसान हैक्स से मिनटों में भाग जाएंगे बाहर
क्या आपके घर में भी बढ़ गए हैं छिपकली के बच्चे? इन आसान हैक्स से मिनटों में भाग जाएंगे बाहर
Easy Breakfast Recipes: न झंझट, न ज्यादा बर्तन... बैचलर्स के लिए सिर्फ 10 मिनट में बनने वाले 5 आसान और टेस्टी नाश्ते
न झंझट, न ज्यादा बर्तन... बैचलर्स के लिए सिर्फ 10 मिनट में बनने वाले 5 आसान और टेस्टी नाश्ते
Golgappa Water Recipe: क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget