एक्सप्लोरर

खीरा ही नहीं खीरे के बीज भी हैं बहुत फायदेमंद, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई फायदे

खीरा खाने के कई फायदे हैं लेकिन क्या आपको खीरे के बीज से होने वाले फायदों के बारे में पता है. खीरे के बीज सेहत के लिए फायदेमंद हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है. जानते हैं इसके फायदे

खीरा खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. गर्मियों में खीरा पेट को ठंडक देता है और कई तरह की समस्याएं भी दूर होती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि खीरे के बीज भी फायदेमंद होते है. खीरे के बीज खाने से कई समस्याएं दूर हो जाती है. दरअसल खीरे के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण, खनिज, पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इससे बाल और त्वचा अच्छे होते है. वहीं खीरे के बीज से कब्ज, वजन कम करना, मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. आइये जानते हैं इसके फायदे.

1- दांत और मसूड़े मजबूत- खीरे के बीजों में ऐसा रसायन पदार्थ मौजूद होता है जिससे दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं. अगर आपके मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया हैं तो खीरे के बीजों से वो खत्म हो सकते हैं. वहीं मुंह की बदबू, कैविटी जैसी परेशानी भी दूर हो जाती हैं. 

2- बाल झड़ना बंद होते हैं- खीरे के बीजों को खाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं. खीरे के बीजों में सल्फर होता है जिससे बाल लंबे होते हैं और बेजान होने से भी रोकता है. आप खीर का जूस भी पी सकते हैं इससे बालों को फायदा मिलेगा.

3- टैनिंग और झुर्रियां दूर होती है- गर्मियों में होने वाले सनबर्न, ड्राई स्किन और टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप खीरे का सेवन कर सकते हैं. खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. जिससे ये समस्या खत्म हो जाती है. इससे झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं. नियमित रूप से खीरे के बीज खाने से त्वचा के रोग दूर हो जाते हैं. 

4- वजन कम होता है- खीरे के बीज से वजन भी कम होता है. इसमें कैलोरी ना के बराबर होती है. खीरा भूख को भी कंट्रोल करता है. खीरे के बीज खाने से वजन कम होता है. खीरे के बीजों में खनिज और पानी की भरपूर मात्रा होती है. इससे वजन कंट्रोल हो सकता है.

5- आंखों की सूजन कम होती है- खीरा के बीज आंखों को ठंडक देते हैं. कई लोगों को सुबह जगने के बाद आंखों के नीचे सूजन आ जाती है. ऐसे लोगों को खीरे के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. खीरों को गोल आकार में काटकर 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर रख लें. बीज वाले हिस्से से आंखों के पर्दों को पूरी तरह से कवर होने चाहिए. इससे आखों की सूजन दूर हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें: कोरोना में खतरनाक साबित हो रही है डाइबिटीज, इस तरह कंट्रोल करें अपना ब्लड शुगर लेवल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget