एक्सप्लोरर

कोरोना काल में अपने फेफड़ों को रखें फिट, आज ही आदत में करें ये बदलाव

कोरोना वायरस की दूसरी लहर सभी उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है. कोरोना की सेकेंड वेब बेहद ख़तरनाक साबित हो रही है. नया कोविड-19 का स्ट्रेन फेफड़ों पर तेज़ी से हमला कर उन्हें डैमेज कर रहा है.

Lung Fitness: कोरोना वायरस की दूसरी लहर सभी उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है. कोरोना की सेकेंड वेब बेहद ख़तरनाक साबित हो रही है. नया कोविड-19 का स्ट्रेन फेफड़ों पर तेज़ी से हमला कर उन्हें डैमेज कर रहा है. ऐस में लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और फेफड़ों पर बुरा असर पड़ रहा है. ऑक्सीजन लेवल गिरने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में आपको अपने फेफड़ों को मज़बूत बनाए रखने की ज़रूरत है.

फेफड़े पूरे शरीर को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं. अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन सही से नहीं पहुंच रहा तो आपको परेशानी हो सकती है. ऑक्सीजन की कमी से कोशिकाओं का चयापचय भी प्रभावित होता है. इसलिए आपको अपने फेफड़ों के स्वस्थ पर बहुत ध्यान देना चाहिए. आपके फेफड़े ठीक से काम करें इसके लिए आपको कुछ एक्सरसाइज़ भी करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से फेफड़ों को वायुप्रवाह और ऑक्सीजन लेवल को मैनेज करने में आसानी होती है. आज हम आपको फेफड़ों को स्वास्थ्य रखने के लिए 5  आसान व्यायाम बता रहे हैं आप इन्हें नियमित रुप से कर सकते हैं. 

1- सबसे पहले आप किसी शांत और खुली जगह पर बैठ जाएं. आंखें बंद कर लें और आसपास के वातावरण को महसूस करें. अब धीरे-धीरे गहरी सांस पेट तक भरें. सांस को जितना संभव हो रोक कर रखें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें.

2- दूसरा व्यायाम करते वक्त आपको अपना एक हाथ पेट और दूसरे हाथ सीने पर रखना है. अब सांस भरें और महसूस करें कि हवा में मौजूद ऑक्सीजन से आपके फेफड़े मजबूत हो रहे हैं. जब सांस बाहर छोड़ें तो महसूस करें कि शरीर से सारी बीमारियां निकल रही हैं. 

3- इस एक्सरसाइज में सांस लेने और छोड़ने की अवधि एक जैसी होनी चाहिए. यानि सांस लेते वक्त मन में 5 तक गिनें और सांस छोड़ते वक्त भी 5 तक गिनें. आपका सांस लेने और छोड़ने का समय एक सामान होना चाहिए.

4- ध्यान रखें एक्सरसाइज करते समय आरामदायक कपड़े पहनें. अब बहुत आराम से सांस लें और छोड़ें. ज्यादा ताकत ना लगाते हुए इसे आराम से 10 से 20 मिनट तक करें.

5- इस एक्सरसाइज़ में पहले गहरी सांस लें, जब फेफड़े फूल जाएं, तो सांस को ज्यादा से ज्यादा देर के लिए रोकें. आप ये देखें कि कितनी देर तक आप सांस रोक सकते हैं. इसे दिन में 2-3 बार करें और हर बार सांस रोकने की अवधि 2 से 3 सेकंड बढ़ाएं. अगर आप 25 सेकंड से ज्यादा सांस रोक लेते हैं, तो आपके फेफड़ो में कोई दिक्कत नहीं है. 

डाइट में ये बदलाव करें

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आपको स्मोकिंग, ड्रिंक से परहेज करना चाहिए. अगर आप कोरोना से संक्रमित हुए हैं तो आपको खाने में हाई प्रोटीन डाइट शामिल करनी चाहिए. जो लोग नॉन-वेज खाते हैं उन्हें चिकन, मटन और फिश खानी चाहिए. ज्यादा तेल और घी कम कम मात्रा में खाना चाहिए. अंडा भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन और पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. ताज़ा फल खाएं और 1.5 से 2 लीटर पानी पिएं.

ये भी पढ़ें: कोरोना में खतरनाक साबित हो रही है डाइबिटीज, इस तरह कंट्रोल करें अपना ब्लड शुगर लेवल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget