एक्सप्लोरर

कहीं करवा चौथ पर ना कर लें ज्यादा मेकअप, स्किन हो जाएगी खराब

क्या आप जानते हैं, करवा चौथ पर अधिक मेकअप करने से स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है? आइए जानें कि ज्यादा मेकअप से स्किन को कैसे बचाएं.

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ के दिन हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है. ऐसे में आम दिनों के अपेक्षा इस दिन चेहरे पर ज्यादा मेकअप करती है. लेकिन कई बार ज्यादा मेकअप करने से स्किन खराब होने लगती है. मेकअप करते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है कि कोई भी कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल ज्यादा न करें. क्योंकि ज्यादा मेकअप करने से देखने में नेचुरल लुक भी नहीं आता है और ये स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं जिससे मुंहासे और रैशेज होने लगते हैं. ऐसे में स्किन को कैसे मेकअप के हार्मफुल इफेक्ट्स से बचाएं और क्या करें ताकि मेकअप से चेहरे को कम से कम नुकसान पहुंचे. आइये जानते हैं.

चेहरे के दें प्रोटेक्शन
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें. फिर किसी भी तरह का टोनर या फेस वॉश लगाएं. ये स्किन के छिद्रों को बंद कर देगा. इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइज़र अच्छी तरह लगाएं. ये स्किन को नमी देगा. उसके बाद हल्के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. भारी मेकअप से बचें. 

अच्छे प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
हमेशा अच्छी कंपनी के ओरिजिनल मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. ये स्किन को कम नुकसान पहुंचाते हैं. अच्छे मेकअप प्रोडक्ट्स ज्यादा देर तक टिकते हैं और समय के साथ काले नहीं पड़ते. मेकअप के लिए जो भी फोम या ब्रश इस्तेमाल करें वो साफ और हाइजीनिक होना चाहिए. ताकि चेहर पर किसी तरह का इंफेक्शन न हो.

सन्सक्रीन कभी न भूलें
अगर आप दिन में मेकअप कर रही हैं तो सनस्क्रीन लगाना मत भूलिए. चाहे आपके फाउंडेशन में SPF हो, फिर भी अलग से एक अच्छा सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह आपकी स्किन को धूप के हानिकारक प्रभाव से बचाएगा.एक अच्छा सनस्क्रीन आपके मेकअप को भी लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है. 

होंठों को मॉइश्चराइज करें
मेकअप शुरू करने से पहले होंठों को अच्छी तरह मॉइश्चराइज कर लेना बहुत जरूरी है. इसके लिए अच्छी कंपनी का SPF वाला लिप बाम लगाएं.लिप बाम की ये परत होंठों को मुलायम करेगी और उन्हें सूखने से बचाएगी.

मेकअप अच्छे से रिमूव करें 
सबसे पहले तेल या क्लेंजिंग मिल्क से चेहरे की हल्की मालिश करें. इससे मेकअप आसानी से उतर जाएगा. फिर किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा अच्छी तरह धोएं.मेकअप हटाने के बाद स्किन को अच्छी तरह साफ करें और मॉइश्चराइज करें.रात में सोने से पहले स्किन को डबल क्लीन्स करें ताकि मेकअप के अवशेष पूरी तरह से हट जाएं. 

ये भी पढ़ें
सरगी में अनार खाने से दिन भर नहीं लगती है प्यास, आइए जानते हैं क्यों?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
कपड़ों की अलमारी से नहीं जा रही बदबू, काम आएंगे ये 5 जुगाड़
कपड़ों की अलमारी से नहीं जा रही बदबू, काम आएंगे ये 5 जुगाड़
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget