एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: डिटॉक्स वॉटर से तेजी से घटाएं वजन, इन 3 डिटॉक्स वॉटर को जरूर ट्राई करें

Detox Water Weight Loss: वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है. तेजी से वजन कम करने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में डिटॉक्स ड्रिंक्स भी शामिल कर लें.

Detox Water Weight Loss: अगर आप भी अपने बढ़े हुए वज़न से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट और लाइफ का संतुलन बनाना बहुत जरूरी है. वज़न घटाने के लिए आपको एक्सरसाइज, योग और डाइट कंट्रोल पर ध्यान देना होगा. अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो डिटॉक्स ड्रिंक्स आपके Weight Loss में मदद कर सकते हैं. डिटॉक्स ड्रिंक्स आपके खाने को पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अगर पाचन ठीक रहेगा तो आपका वजन खुद ही कम होने लगेगा. खास बात ये है कि इस तरह के डिटॉक्स ड्रिंक्स से आपके शरीर से सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. इन्हें पीने से आपका मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है. जानते हैं ऐसे 3 डिटॉक्स ड्रिंक कौन से हैं जो आपका वजन कम करने में मदद करते हैं.

डिटॉक्स ड्रिंक्स से घटाएं वजन

1- खीरे और पुदीने का डिटॉक्स ड्रिंक- खीरे और पुदीने से बना डिटॉक्स ड्रिंक न केवल आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है. इस ड्रिंक में खीरे और पुदीने का स्वाद और खुशबू भी लाजवाब होती है. खीरा और पुदीना पानी में डालने पर उसके पोषक तत्व भी शरीर में पहुंचते हैं, इसे पीने से पाचन बेहतर होता है. आप रोज एक गिलास पानी या अपनी बोतल में खीरे के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डाल लें. इस पानी को पूरे दिन पिएं.

2- नींबू और अदरक का डिटॉक्स ड्रिंक- आप नींबू और अदरक से भी डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं. अगर आप इस ड्रिंक को सही समय और सही मात्रा में पीते हैं तो इससे वजन घटाने में आपको मदद मिलेगी. नींबू और अदरक वाले इस ड्रिंक को आपको सुबह खाली पेट पीना चाहिए. इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होगा. इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर उसमें 1 इंच का अदरक का टुकड़ा ग्रेड कर लें. अब इस ड्रिंक को हर रोज 2 गिलास 2 महीने तक पीएं. आपको फर्क दिखने लगेगा.

3- दालचीनी का डिटॉक्स ड्रिंक- दालचीनी का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए किया जाता है. इसका अलग सा स्वाद और तीखी खुशबू शरीर को सुकून देती है. इसे आप डिटॉक्स ड्रिंक में भी इस्तेमाल कर सकते है. दालचीनी वाला ड्रिंक पीने से मेटाबॉलिज्म मज़बूत होता है और फैट गलाने में मदद मिलती है. अगर आप पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करना चाहते हैं तो आप दालचीनी का इस्तेमाल करें. किसी बर्तन में गुनगुना पानी लें और एक छोटी चम्मच दालचीनी का पाउडर डाल दें. अब सोते वक्त इस डिटॉक्स ड्रिंक को पिएं. आपका वजन कम होने लगेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:वजन घटाना है तो खाएं ये 5 हेल्दी नाश्ता, स्वाद और सेहत रहेगी चंगी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले के अंतिम संस्कार की रीति-रिवाज, जानें मराठी ब्राह्मण परंपरा में अंत्येष्टि की प्रक्रिया?
आशा भोसले के अंतिम संस्कार की रीति-रिवाज, जानें मराठी ब्राह्मण परंपरा में अंत्येष्टि की प्रक्रिया?
Akshaya Tritiya 2026: एक ही पर्व, लेकिन शहर और गांव की परंपरा में बड़ा अतंर?
अक्षय तृतीया 2026: एक ही पर्व, लेकिन शहर और गांव की परंपरा में बड़ा अतंर?
Asha Bhosle: आशा भोसले के 10 भजन जो आज भी कानों में रस घोल देते हैं, सुनते ही मन हो जाता है शांत
Asha Bhosle: आशा भोसले के 10 भजन जो आज भी कानों में रस घोल देते हैं, सुनते ही मन हो जाता है शांत
Natural Hair Gel: घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बिना महंगे प्रोडक्ट बाल हो जाएंगे सेट
घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बिना महंगे प्रोडक्ट बाल हो जाएंगे सेट

वीडियोज

US Iran War Ceasefire News: बातचीत फेल, China-America लड़ पड़े! | JD Vance | Islamabad | Israel
Khabar Filmy Hain: आशा भोसले का निधन... सुरों के एक युग का अंत | Bollywood | Asha Bhosle Death
Saas Bahu Aur Saazish: देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ | Weekend Recap
165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
बिहार के अगले CM पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
Embed widget