एक्सप्लोरर

कोरोना से इस तरह अपने बच्चों को बचाएं, पेरैंट्स जान लें ये जरूरी बातें

भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. कहा जा रहा है ये कोरोना की चौथी लहर हो सकती है, जिसमें बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. भारत में अभी 12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है.

Protect Childern From Omicron: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये कोरोना की चौथी लहर हो सकती है. अभी बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं. ज्यादातर बच्चे स्कूल जा रहे हैं. ऐसे में बढ़ते मामलों को देखते हुए पैरेंट्स की चिंता भी बढ़ने लगी है. अभी भारत में 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना का वैक्सीन नहीं लगी है. ऐसे में बच्चों के संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है. ओमिक्रोन कोरोना वायरस के नए केसों में काफी संख्या स्कूल जाने वाले बच्चों की है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को स्कूल भेजते हैं और आपको अपने लाड़लों की सुरक्षा की चिंता सता रही है तो आपको ये जानना सबसे जरूरी है कि कैसे अपने बच्चों को कोरोना वायरस से बचाएं. आपको कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

बच्चों को ओमिक्रॉन से कैसे बचाएं?

1- मास्क है जरूरी- बच्चों को कोरोना से बचाने का एक मास्क ही विकल्प है. अभी 12 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह पर बच्चों के लिए अच्छी क्वालिटी के मास्क खरीदने चाहिए, जो बच्चों को इस वायरस से बचा सकें. 

2- बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में बताएं- माता-पिता को बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सिखाना जरूरी है. इसके लिए बच्चों मास्क पहनने के बारे में बताएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहें, हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करने की सलाह दें और कहीं भी बाहर से आने के बाद सबसे पहले हाथों को साबुन से धोने के लिए कहें. 

3- फुल बॉडी चेकअप कराएं- कोरोना वायरस से बचने के लिए बच्चों का  स्वस्थ रहना सबसे ज्यादा जरूरी है. इसके लिए समय-समय पर बच्चों का फुल बॉडी चेकअप करवाते रहें. आप बच्चों को संक्रमण से बचाने की कोशिश तो कर ही सकते हैं. फुल चेकअप से बच्चों की मेडिकल कंडीशन का पता लग जाता है जिससे गंभीर स्थिति होने से पहले ही आप संभल जाते हैं.

4- सभी वैक्सीन लगवाएं- बच्चों को समय-समय पर उनकी उम्र के हिसाब से सभी वैक्सीन लगवाते रहें. इसमें फ्लू की वैक्सीन सबसे अहम है. इससे ओमिक्रोन जैसे वायरस से लड़ने में भी मदद मिलती है. इसलिए सुनिश्चित कर लें कि आपके बच्चे के सभी वैक्सीन समय पर लग रहे हैं या नहीं?  

5- हेल्दी डाइट दें- बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें हेल्दी डाइट दें. आपको बच्चों के खाने में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पोषक तत्व शामिल करने चाहिए. बच्चों को हरी सब्जियां और फल खूब खिलाएं. इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत बनती है. कोशिश करें बाहर का खाना खिलाने के बजाए घर का ही खाना दें. बच्चों की डाइट में विटामिन सी और आयरन भरपूर चीजें शामिल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Corona Safety Kit: फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, चौथी लहर से पहले सेफ्टी के लिए घर पर रखें ये जरुरी सामान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget