एक्सप्लोरर

Corona Safety Kit: फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, चौथी लहर से पहले सेफ्टी के लिए घर पर रखें ये जरुरी सामान

कोरोना एक बार फिर डराने लगा है. लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट इसे कोरोना की चौथी लहर का आगाज मान रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप सुरक्षा के लिए घर में कोविड सेफ्टी किट जरूर रखें.

कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली एनसीआर के अलावा देश के बड़े शहरों में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित अस्पताल पहुंचने लगे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे कोरोना की चौथी लहर का आगाज बता रहे हैं. चौथी लहर के खतरे को देखते हुए कुछ राज्य सरकारों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में जरूरी है कि हम सभी कोविड प्रिवेंशन हेल्थ किट को अपने घरों में रखें. इस किट में कौन-से सामान होने जरूरी हैं यहां जानें...

1. पांच लेयर वाला मास्क 

मार्केट में इस समय पांच लेयर वाले कोरोना मास्क उपलब्ध हैं, जो आपको हवा में मौजूद वायरस से पूरी सुरक्षा देता है. पांच लेयर का होने के बावजूद यह घुटन का अहसास नहीं कराता है और इसमें अजेस्टेबल नोज क्लिप होने के कारण यह चेहरे पर पूरी तरह फिक्स भी हो जाता है. ऐसे मास्क आप अपने लिए और परिवार के लिए पहले से खरीदकर रखें.

2. ऑक्सीमीटर 

पल्स और हार्ट बीट्स चेक करने वाला ऑक्सीमीटर इस समय पर हर घर में होना चाहिए. सिर्फ कोरोना में ही नहीं बल्कि और भी कई स्थितियों में यह आपको बीमारी के गंभीर स्तर तक पहुंचने से बचाने में मददगार होता है.

3. थर्मामीटर 

आपके घर कोविड सेफ्टी किट में थर्मामीटर जरूर होना चाहिए. आप चाहें तो कांच वाला रेग्युलर थर्मामीटर खरीद लें या फिर लेजर लाइट असिस्टेंस युक्त थर्मामीटर, जिसका उपयोग मेट्रो या हॉस्पिटल इत्यादि में एंट्री से पहले बॉडी का टेंप्रेचर लेने के लिए किया जा रहा है. यह आपको कुछ ही सेकंड्स में शरीर का एकदम सही तापमान बता देता है.

4. हैंड सेनिटाइजर और डिसइंफेक्टेंट 

70 प्रतिशत तक एल्कोहॉल बेस वाला हैंड सेनिटाइजर घर में खरीदकर रखें. ताकि फिर से आपको किसी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े. साथ ही कुछ डिसइंफेक्टेंट भी आपकी कोरोना सेफ्टी किट में होने चाहिए. जैसे डेटॉल या सेवलॉन इत्यादि. ताकि यदि संक्रमण हो भी जाए तो कपड़े और यूटेंसिल्स को सही तरह से साफ किया जा सके.

5. सलाइवा टेस्ट किट

सलाइवा सेल्फ टेस्ट किट से आप घर पर खुद ही इस बात की जांच कर सकते हैं कि आपको संक्रमण हुआ है या नहीं. यानी अगर कभी किसी स्थिति में आपको डाउट हो कि किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए हैं तो आप अपने सलाइवा यानी लार के जरिए इस टेस्ट किट की मदद से खुद ही अपना कोविड टेस्ट कर पाएंगे. आपको इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा अप्रूव्ड किट आसानी से मेडिकल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर्स पर मिल जाएगी. 

6. कुछ खास दवाएं

आप आयुर्वेदिक दवाओं से उपचार करते हैं या फिर ऐलोपैथिक ट्रीटमेंट लेते हैं या होम्योपैथी के जरिए इलाज करते हैं. कुछ पेनकिलर्स, बुखार को नियंत्रित करने वाली दवाएं और कमजोरी दूर करने वाले हेल्थ टॉनिक घर की कोविड किट में जरूर रखें. चीजें बहुत अधिक स्टोर नहीं करनी है लेकिन जरूरत का हर सामान घर में जरूर होना चाहिए. ताकि आप हर मुश्किल चुनौती का सामना करने के लिए पहले से ही तैयार रहें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: हड्डियों की बीमारी का मोटापे से है गहरा ताल्लुक, हेल्दी लाइफ के लिए ये हैं जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: टेस्टी होती हैं ये समर स्पेशल ड्रिंक्स, फैट को भी रखती हैं कंट्रोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget