एक्सप्लोरर

Corona Effect: लोग ATM से निकाल रहे ज्यादा रकम, लेकिन खर्च कर रहे ऑनलाइन

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से बचने के लिए लोग नकदी लेनदेन को नजरअंदाज कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति के लिए संकट के समय लोग कैश रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं.

कोरोना वायरस महामारी ने नकदी इस्तेमाल के सिलसिले में लोगों के व्यवहार को बदल दिया है. अब लोग बैंक ब्रांच जाने से बचने के लिए एटीएम से बड़ी मात्रा में रकम निकाल रहे हैं. एटीएम से रकम निकालने में करीब 20 फीसद का इजाफा हो गया है. उसके साथ छोटा पेमेंट भी डिजिटल माध्यम से अदा किया जा रहा है. महामारी की दूसरी लहर में पहले से ज्यादा लोग सावधान हो गए हैं.

इस सिलसिले में यूनिवर्सल टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर और संस्थापक मुंडर अघासे का कहना है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों की वजह से बैंक जाना नहीं चाहते. वास्तव में लोग नकदी को अपने साथ दवा या कोई अन्य सामान की खरीदारी के लिए रखने की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह एटीएम से पैसा निकालने के रुझान में बढोतरी हुई है.

कोरोना महामारी ने बदला पैसा निकालने का रुझान

अघासे के मुताबिक, पहले लोग औसतन एक समय में 2 हजार से 3 हजार रुपए निकाला करते थे. मगर अब करीब 20 फीसद अधिक मिसाल के तौर पर 3 हजार से 4 हजार एक बार में निकाल रहे हैं. ये रुझान शहर और गांव दोनों जगहों पर देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि बैंक ग्राहकों के नजदीक छोटा लेनदेन के लिए UPI सबसे पसंदीदा माध्यम बन गया है. हालांकि, इसके जरिए लेनदेन औसतन 1 हजार लेवल पर है.

Instant payment service के जरिए अदायगी 9 हजार रुपए तक बढ़ गई है जो पहले 7 हजार रुपए तक थी. केयर रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस कहते हैं कि इस अनिश्चित समय में लोग नकदी रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि ये एहतियाती उपायों के तहत किया जा रहा है. वर्तमान माहौल में किसी को कभी भी मेडिकल वजहों से अचानक नकदी की जरूरत पड़ सकती है. 

एटीएम से ज्यादा निकासी, लेनदेन हो रहा ऑनलाइन

खेतान एंड कंपनी के पार्टनर अभिषेक ए ने बताया कि लोग आपातकालीन जरूरतों के लिए अपने साथ नकदी रख रहे हैं. इसके साथ-साथ संक्रमण के खतरे की वजह से बैंक में रकम जमा करने या निकासी के लिए जाने से भी परहेज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उसके अलावा, अस्पतालों को भी हाल ही में पैन और आधार कार्ड की एक कॉपी के साथ 2 लाख से ज्यादा नकद लेने की मंजूरी दे दी गई है. उसके कारण लोग अपने पास नकदी रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं.

हरियाणा: गुरुग्राम में कोरोना वैक्सीन की 60 हजार खुराक हुई खराब, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

कोरोना काल में बढ़ी Vitamin-C की बिक्री, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से होते हैं यह नुकसाान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Silver Utensils Cleaning: दीवाली से पहले काले दिख रहे चांदी के बर्तन? 1 जादुई हैक से चमकेंगे
दीवाली से पहले काले दिख रहे चांदी के बर्तन? 1 जादुई हैक से चमकेंगे
अलमारी भरी होने पर भी पहनने के लिए नहीं मिल रहे कपड़े, ऐसे करें अरेंज
अलमारी भरी होने पर भी पहनने के लिए नहीं मिल रहे कपड़े, ऐसे करें अरेंज
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget