एक्सप्लोरर

हरियाणा: गुरुग्राम में कोरोना वैक्सीन की 60 हजार खुराक हुई खराब, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

गुरुग्राम में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 टीकों की लगभग 60,000 खुराक बर्बाद हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एम पी सिंह ने कहा, “अब तक जिले में टीके की लगभग 60,000 खुराक बर्बाद हो चुकी है, लेकिन बर्बादी के अलग-अलग कारण हैं."

गुरुग्राम में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 टीकों की लगभग 60,000 खुराक बर्बाद हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने शुरुआती दिनों में टीकों की बर्बादी के लिए लोगों में वैक्सीन लेने को लेकर हिचकिचाहट और सिस्टम में गड़बड़ियों को जिम्मेदार ठहराया.

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एम पी सिंह ने कहा, “अब तक जिले में टीके की लगभग 60,000 खुराक बर्बाद हो चुकी है, लेकिन बर्बादी के अलग-अलग कारण हैं. हमने पाया है कि पहले चरण में कई स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था, लेकिन सिस्टम में गड़बड़ियों के कारण डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका.

इसके अलावा, शुरू में लोग वैक्सीन लेने के लिए इतने उत्सुक नहीं थे, इसलिए अगर एक शीशी खोली गई और चार घंटे के भीतर पर्याप्त लोगों को टीका नहीं लगा तो वह बेकार हो गई." अधिकारियों ने कहा कि जनवरी-फरवरी के महीने में कोवैक्सीन की प्रत्येक शीशी में 20 खुराकें थीं, जिससे बहुत नुक्सान हुआ, क्योंकि चार घंटे की समय सीमा के भीतर बहुत से लोगों को टीका नहीं लगाया जा सकता था. उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन की बर्बादी की वजह से बहुत से जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल सका.

गुड़गांव में मरीजों को मिलेंगी फ्री कोविड केयर सुविधाएं

गुड़गांव में फ्री कोविड केयर सुविधाएं शुरू करने के लिए मेडडो फाउंडेशन, ट्रीबो और स्विगी जैसी संस्थाएं संगठित हुई हैं और  L1 सुविधा के रूप में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों को प्रारंभिक चरण में इलाज में मदद करेंगे. इन संस्थानों का इरादा गैर-गंभीर रोगियों की देखभाल कर, अस्पतालों पर बोझ कम करना है. यह COVID-19 रोगियों को मुफ्त बेड्स देंगे और केवल चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों और डायग्नोस्टिक्स जैसे ओवरहेड्स चार्ज करेंगे.

ये भी पढ़ें-

शुभ मुहुर्त में खुले केदारनाथ के कपाट, 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget