एक्सप्लोरर

Hair Care: गीले बालों पर कंघी करनी चाहिए या नहीं? क्या है सही तरीका और समय ... यहां जानिए  

बालों पर सही तरीके से अगर कंघी  की जाए तो ये सुलझे और मजबूत रहते हैं. लेकिन, अगर कंघी गलत तरीके और समय पर की जाए तो बालों को नुकसान पहुंचता है.

Hair Care: हमारी पर्सनैलिटी को बेहतर दिखाने में बाल अहम भूमिका निभाते हैं. बालों पर अगर सही तरीके से कंघी की गई हो तो ये हमारे लुक को एनहांस करते हैं. बालों पर कंघी करने से ये मजबूत और सॉफ्ट तो रहते ही हैं, साथ ही स्कैल्प हेल्थ और ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा रहता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बालों पर कंघी किस समय करनी चाहिए और क्या गीले बालों में कंघी करना सही भी है या नहीं. शायद बहुत कम लोगों को इस विषय में जानकारी होगी. आज इस लेख के माध्यम से बालों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जानिए. 

सर्दियों का मौसम अपने आप में चुनौतीपूर्ण होता है. इस मौसम में जिस तरह खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है ठीक उसी प्रकार बालों को भी विशेष देख-रेख की आवश्यकता होती है. कई लोगों को आपने देखा होगा कि वे नहाने के तुरंत बाद बालों पर कंघी करने लगते हैं. ऑफिस के लिए अगर देरी हो रही है तो लोग गीले बालों को ही कॉम्ब कर निकल पड़ते हैं. हालांकि ऐसा करना बालों की डेंसिटी को कम और उन्हें कमजोर कर सकता है.

गीले बाल पर कंघी करना सही या गलत

गीले बालों पर कभी भी कंघी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे ये कमजोर और जल्दी टूटने लगते हैं. अगर किसी के बाल कर्ली हैं तो समस्या और बढ़ सकती है. हमेशा नहाने के बाद बालों को सूखने दें और फिर कंघी करें. 

ये है कंघी का सही समय

दिन में दो बार कंघी करना बालों के लिए अच्छा रहता है. अगर आप किसी दिन बालों पर शैंपू करने वाले हैं तो हेयरवॉश से पहले बालों को कॉम्ब कर लें.  इससे बाल सुलझ जाते हैं और शैंपू करते वक्त नहीं टूटते और बालों की गंदगी भी निकल जाती है.

तौलिए से बाल छटकाना कितना सही

हम सभी घर-परिवार में ये देखते हैं कि जब महिलाएं नहाकर निकलती हैं तो वे तौलिए से बाल झटकाती हैं. हालांकि ये भी सरासर गलत है. क्योंकि जब हम नहाकर बाहर निकलते हैं तो बाल जड़ों के पास से मुलायम हो जाते हैं और तौलिए से छटकाते वक्त ये टूट सकते हैं. गीले बालों को न ही छटकाना चाहिए और न ही इन्हें कॉम्ब करना चाहिए

कॉम्ब करने का सही तरीका ये है

बालों को सही तरीके से कॉम्ब करने के लिए इन्हें दो या चार सेक्शन में बांट लें, फिर कंघी करना शुरू करें. कंघी को बीच के हिस्से से शुरू करें और सिरे तक ले जाएं. इस तरह बाल जल्दी सुलझते हैं और कम टूटते हैं.

यह भी पढ़ें: Chicken Soup Recipe: कैसे बनता है परफेक्ट चिकन सूप? यहां जान लीजिए इसका पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget