एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: स्किन कैंसर से बचने के लिये जानिये सनस्क्रीन लगाना कितना जरूरी है?

Sunscreen Tips: लगातार तेज धूप का एक्सपोजर आपको स्किन की बीमारियां दे सकता है साथ ही इससे स्किन कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है गर्मियों में अच्छे ब्रांड का सनस्क्रीन जरूर लगायें

Best Sunscreen for Skin: सनस्क्रीन सिर्फ धूप में ही नहीं बल्कि जब स्विमिंग कर रहे हैं तब भी लगाना जरूरी है. गर्मी में अगर आप इंडोर रहते हैं तो भी सनस्क्रीन लगाना ना भूलें क्योंकि अल्ट्रावायलेट रेज छाया में भी स्किन को डैमेज कर सकती हैं. धूप की वजह से एजिंग साइन बढ़ सकते हैं, पिगमेंटेशन ज्यादा हो जाता है और कई बार स्किन कैंसर होने का खतरा भी हो जाता है. इन सब बीमारियों से बचने के लिये जरूरी है कि सही सनस्क्रीन लगाने की पूरी जानकारी हो, सनस्क्रीन SPF कितना हो और कैसी स्किन के लिये कौन सा सनस्क्रीन बेस्ट है.

SPF कितना है जरूरी? 
SPF( Sun Protection Factor) ये बताता है कि उस सनस्क्रीन से कितना ज्यादा धूप से बचाव हो सकता है. ज्यादातर सनस्क्रीन में 15 SPF होता है लेकिन अगर सनप्रोटेक्शन चाहिये तो कम से 30 से 50 SPF का सनस्क्रीन चुने. कई बार जिनकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव होती है उनको डर्मटॉलोजिस्ट 70 SPF तक का सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं 

सनस्क्रीन के इंग्रीडियेंट 
सनस्क्रीन में बेसिकली दो तरह के इंग्रीडियेंट होते हैं जिनमें से एक है केमिकल और दूसरा फिजिकल. केमेकिल फिल्टर में PABA (para-aminobenzoic acid) और कुछ दूसरे कैमिकल होते हैं जो UV रेज को एब्जॉर्ब करते सन रेडिएशन को हीट एनर्जी में कंनवर्ट कर देता है. फिजिकल इंग्रीडियेंट में zinc oxide और titanium dioxide होता है जो धूप की किरणों को सीधे चेहरे पर नुकसान नहीं पहुंचाने देता और उनको दूसरे डायरेक्शन में रिफलेक्ट कर देते हैं

कैसा सनस्क्रीन है बेस्ट?
कई लोगों के मन में सवाल आता है कि किस फॉर्म में सनस्क्रीन लगाना बेस्ट है. दरअसल मार्केट में जैल, स्टिक, क्रीम, मॉइश्चराइजर और स्प्रे वाले सनस्क्रीन मिलते हैं और ये पर्सनल चॉइस पर डिपेंड करता है कि किस तरह का सनस्क्रीन लगाना पसंद है. बस स्प्रे वाले सनस्क्रीन में ध्यान रखें कि उसे डायरेक्ट चेहरे पर ना लगायें बल्कि हाथों पर स्प्रे करके लगायें. इससे आंखों में जाने का खतरा नहीं रहता

स्किन के मुताबिक लगायें सनस्क्रीन
सनस्क्रीन चुनते वक्त अपनी स्किन का भी ख्याल रखें. मार्केट में स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन मिलते हैं ऐसे में अगर आपकी स्किन ऑइली है, ड्राई है या नॉर्मल है तो उसके हिसाब से सनस्क्रीन खरीदें. साथ ही सेंसेटिव स्किन के लिये भी अलग से सनस्क्रीन आते हैं. अगर आपको अपनी स्किन को लेकर कोई डाउट है तो एक बार डर्मटॉलोजिस्ट से भी कंसल्ट करके सनस्क्रीन खरीद सकते हैं

बच्चों को भी लगायें सनस्क्रीन
बड़े लोग तो कई बार धूप से बच भी जाते हैं लेकिन छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, धूप में खेलते हैं या फिर स्विमिंग करते हैं तो उनकी स्किन को अल्ट्रा वायलेट रेज से बचाना बहुत जरूरी है. ऐसे में बच्चों को धूप में एक्सपोज करने से पहले अच्छे ब्रांड का सनस्क्रीन लगाना ना भूलें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गर्मी में चेहरा काला पड़ने से बचाना है तो ये सनस्क्रीन जरूर लगायें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marriage Vs Live In Relationship: क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget