एक्सप्लोरर

Health Tips: इस तरह पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, जानिए पानी पीने का सही तरीका

आजकल लोग घर या ऑफिस कहीं भी बोतल से खड़े होकर पानी पीने लगते हैं. ये आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है. जानिए पानी पीने का सही तरीका.

स्वस्थ रहने के लिए पानी बहुत जरूरी है. आपने बचपन से सुना होगा कि जल ही जीवन है. शरीर के सभी अंगों को ठीक से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है. गर्मियों खासतौर से आपको ढ़ेर सारा पानी पीना चाहिए. तेज धूप और पसीने में शरीर में पानी की कमी होने लग जाती है. जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. कम पानी पीने से हमारी स्किन और बाल बेजान हो जाते हैं. शरीर में बैक्टीरिया, वायरस जैसे इन्फेक्शन होने का भी खतरा होने लगता है. ऐसे में डॉक्टर्स ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं. हालांकि पानी पीने के साथ-साथ पानी पीने का सही तरीका भी अहम है.

अगर आप गलत तरीके से पानी पीते हैं तो ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आजकल ज्यादातर लोग गिलास की जगह बोतल से पानी पीते हैं. फ्रिज से ठंडा पानी निकाला और खड़े होकर बोतल से पानी पीने लगते हैं. ऑफिस में भी लोग बोतल लेकर जाते हैं और उसी से पानी पीते हैं. लेकिन ये आदत गलत है. इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं. 

1- हमेशा ग्लास से पानी पिएं- आजकल ज्यादातर युवा बोतल से पानी पीते हैं. जो सेहत के लिए ठीक नहीं है. जब हम बोतल से पानी पीते हैं तो सिर्फ एक दो घूंट पानी पीकर ही रह जाते हैं. प्यास बुझाने के लिए सिर्फ पानी पीते हैं जिससे हम कम पानी पी पाते हैं. अगर आप बोतल से ज्यादा पानी पीते हैं तो एक साथ प्रेशर से ढ़ेर सारा पानी जाता है जो पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है. पानी पीने का सही तरीका है कि ग्लास में पानी लेकर घूंट-घूंट करके पिएं. इस तरह हम पूरा गिलास पानी पीते हैं और पानी को एक छोटा सिप ले लेकर ही पिएं. 

2- बैठकर पिएं पानी- बोतल से पानी पीने में अक्सर लोग खड़े होकर पानी पीते हैं. खड़े होकर पानी पीने से शरीर को नुकसान पहुंचता है. आयुर्वेद में कहा गया है कि खड़े होकर पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थों का बैलेंस बिगड़ जाता है और आगे चलकर जोड़ो से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए कहा जाता है पानी हमेशा बैठकर आराम से पीना चाहिए. कोशिश करें पानी को धीर-धीरे पिएं.

3- ज्यादा ठंडा पानी न पिएं- कई लोग फ्रिज से ठंडे पानी की बोलत निकालते हैं और पीने लगते हैं. ऐसा करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है. ज्यादा ठंडा पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम गड़बड़ होने लगता है. ठंडा पानी पीने से गले में खराश और जुकाम होने का डर रहता है. गर्मी में एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए. इससे इम्यूनिटी भी कमजोर होती है. आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए. बहुत गर्मी होने पर रूम टेंपरेचर के जितना गर्म पानी पिएं. कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी पीएं.

ये भी पढ़ें:

लिवर और शरीर को साफ करता है ये डिटॉक्स वॉटर , इस तरह घर में बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget