एक्सप्लोरर

Fruit Face Pack: चेहरे पर लगाएं ये खास घर बना फ्रूट फेस पैक, बरसात के मौसम में नहीं होगी स्किन प्रॉब्लम

Fruit Face Pack: आप भी चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे से परेशान हैं, तो कुछ फ्रूट का इस्तेमाल कर सकते हैे. इनका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बना सकते हैं.

फ्रूट सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं. यही नहीं अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो यह त्वचा के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. चेहरे पर दाग धब्बे, पिंपल्स और रैशेज से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में वे कई चीजों का इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे के दाग धब्बों से परेशान रहते हैं. 

अगर आप भी चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बना सकते हैं. आइए जानते हैं उस फेसपैक के बारे में.

केले और शहद का इस्तेमाल

बरसात के मौसम में त्वचा संबंधित समस्याओं से बचने के लिए आप इन फ्रूट फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले आप फ्रूट फेस पैक में केले और शहद का इस्तेमाल करें, इसके लिए आपको एक पके हुए केले को कद्दूकस कर, उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा. इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं, फिर चेहरा धो लें.

पपीता और दही का इस्तेमाल

अब एक पपीता को कद्दूकस करें, उसमें एक चम्मच दही मिलाकर इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. इसके अलावा आप स्ट्रॉबेरी को कद्दूकस करें और उसमें एक चम्मच दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगा ले. इन दोनों फेस पैक से मुंहासे दूर होंगे और त्वचा चमकदार बनेगी.

एवोकाडो और शहद का फेस पैक

बरसात के मौसम में त्वचा संबंधित समस्या से बचने के लिए एवोकाडो और शहद का फेस पैक भी काफी फायदेमंद माना गया है. एवोकाडो को मैश कर इसमें एक चम्मच शहद मिलकर इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें.

संतरा और दही का फेस पैक

आप संतरा और दही का भी फेस पैक बना सकते हैं, इसके लिए संतरा के रस को निकालकर उसमें एक चम्मच दही मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें.

इन बातों का रखें ध्यान

इन सभी फेसपैक का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं और स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं. सभी फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें, उसके बाद ही फेस पैक लगाए.

ध्यान रहे जब भी आप फेस पैक लगाए, तो अपनी आंखों को बचाते हुए फेस पैक का इस्तेमाल करें, नहीं तो इससे आंख से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. फेस पैक को धोते टाइम गुनगुना और गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इसे ठंडे पानी से धोएं. इन सभी फेस पैक का इस्तेमाल आप एक हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Beauty Tips: इस लाल सब्जी के आगे फेल हो जाएंगे सारे महंगे फेस प्रोडक्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget