एक्सप्लोरर

इस तरह करें अंजीर का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा निखार... कोई क्रीम, लोशन की जरुरत नहीं पड़ेगी

अंजीर में विटामिन A, C, K, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो त्वचा को अंदर तक पोषण देकर अर्ली एजिंग से बचाने का काम करते हैं.

Anjeer Benefits For Skin : अगर आप भीड़ से अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अंजीर (Anjeer) आपके काम की चीज है. अंजीर चेहरे पर निखार लाता है और ओवलऑल हेल्थ को बेहतर बनाता है. यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है. अंजीर में विटामिन A, C, K, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो त्वचा को अंदर तक पोषण देकर अर्ली एजिंग (Anjeer Benefits For Skin) से बचाने का काम करते हैं. तो चलिए जानते हैं अंजीर के फायदे और चेहरे पर इसके इस्तेमाल का तरीका...
 
त्वचा के लिए अंजीर के फायदे
 
चेहरा होगा तरोताजा
अजीर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अंजीर खाने या चेहरे पर लगाने से काफी फायदा मिलता है. इसके इस्तेमाल से चेहरा तरोताजा और चमकदार बनता है. उसकी खूबसूरती बढ़ जाती है.
 
झुर्रियों पर ब्रेक
अंजीर में ऐसे पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो सीबम उत्पादन और त्वचा मेलेनिन को बैलेंस रखने के साथ एपिडर्मल पानी के नुकसान को रोकने का काम करते हैं. इससे हाइड्रेशन बढ़ता है और त्वचा की झुर्रियां खत्म हो जाती हैं. अंजीर का मास्क लगाने से कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और झुर्रियों का नामोनिशान मिट जाता है.
 
स्किन पिगमेंटेशन की छुट्टी
अंजीर खाने से विटामिन सी भरपूर मात्रा में शरीर में पहुंचता है, जिससे दाग, धब्बे और निशान के साथ हाइपरपिग्मेंटेशन कम हो सकता है. इससे चेहरा चमकदार बनता है. अंजीर का नियमित तौर पर सेवन चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है.
 
एक्ने करे कंट्रोल 
अंजीर का रस या अंजीर बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट मुंहासे को कंट्रोल करने का काम करते हैं. अंजीर में सूजन को कम करने और मुंहासों को खत्म करने वाले गुण पाए जाते हैं. इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.
 
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने अंजीर का कैसे करें इस्तेमाल
 
अंजीर और नींबू रस का मास्क 
1. अंजीर और नींबू के रस का फेस मास्क चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है.
2. सबसे पहले 2-3 पके अंजीर और 1 चम्मच ताजा नींबू का रस लें.
3. अंजीर को मैश कर पेस्ट बनाएं और उसमें नींबू का रस मिला लें.
4. आंखों को बचाते हुए इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं.
5. कुछ मिनट लगाए रहें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
 
अंजीर और एलोवेरा फेस मास्क
1. सबसे पहले 2-3 पके अंजीर और 1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें.
2. अंजीर को मैश करके पेस्ट बनाएं और इसमें एलोवेरा जेल मिला लें.
3. इस पेस्ट को फेस और गर्दन पर लगाएं.
4. कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें.
 
चेहरे पर निखार पाने अंजीर का सेवन कैसे करें
1. ब्रेकफास्ट में ताजा अंजीर शामिल करें. 
2. ट्रेल मिक्स, दलिया या दही मिलाकर या ऐसे ही सूखे अंजीर खा सकते हैं.
3. सुबह की स्मूदी में ताजा या सूखे अंजीर मिलाकर सेवन करने से त्वचा को खूब फायदा होता है. 
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget