एक्सप्लोरर

दस्त होने पर खाने की इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो समस्या और बढ़ जाएगी

अगर आपको दस्त हो रहे हैं तो खाने में ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजें, ज्यादा मसालेदार भोजन, ज्यादा ऑयली और मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए. इससे डायरिया की समस्या कम होने की बजाय और बढ़ जाएगी.

गर्मी के मौसम में खान-पान में लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. इस मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब होता है. ऐसे में कई बार पुराना और रखा हुआ बासी खाना खाने से तबियत खराब हो जाती है. कई बार धूप में रखी हुई चीजें खाने से भी दस्त और उल्टी की समस्या होने लगती है. ऐसे में आपको अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिए. दस्त और उल्टी होने पर शरीर कमजोर होने लगता है और पानी की कमी हो जाती है. डिहाइड्रेशन से और कई परेशानियां पैदा होने लगती हैं. अगर आपको दस्त हो रहे हैं तो कुछ चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए. आपको दस्त होने पर इन चीजों से परहेज करना चाहिए.

दस्त होने पर क्या नहीं खाना चाहिए​

1- मसालेदार खाना- अगर आपको उल्टी दस्त की समस्या हो रही है तो आपको सबसे पहले खाने-पीने में अहतियात बरतना चाहिए. आपको मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए. इस तरह के खाने से पेट और पाचन तंत्र खराब होता है. 

2- ​तली हुई चीजें- दस्‍त होने पर आपको ज्यादा ऑयली या फैटी भोजन नहीं करना चाहिए. ज्यादा तेल वाली चीजें खाने से पेट में जलन और अपच की समस्या बढ़ने लगती है. दस्त की वजह से पाचन प्रक्रिया पहले से कमजोर होती है ऐसे में आपको उबली हुई सब्जियां या लीन प्रोटीन का सेवन की करना चाहिए. 

3- मीठी चीजों से बचें- उल्टी दस्त होने पर आपको ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए. शुगर जब आंतों में पहुंचती है तो सेंसिटिव बैक्‍टीरिया को प्रभावित करती है. इससे डायरिया से पीड़ित मरीज की स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए मीठे जूस और मीठे ज्यादा न खाएं. दस्त होने पर आर्टिफिशियल स्‍वीटनर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.

4- फाइबर वाली चीजें न खाएं- पेट खराब होने पर फाइबर वाली चीजें कम खानी चाहिए. इससे पाचन प्रक्रिया तेज हो जाती है और दस्‍त ठीक नहीं हो पाते हैं. आपको खाने में साबुत अनाज, चावल और ब्रेड, बीज और सूखे मेवों ज्यादा नहीं खाने चाहिए. इन चीजों में फाइबर पाया होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diarrhea Problem: डायरिया होने पर इन चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
How To Clean Velvet Furniture: मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक
मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक
How To Clean Ceramic Cooktop: क्या गंदा हो गया है ग्लास कुकटॉप? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है ग्लास कुकटॉप? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget