एक्सप्लोरर

Diarrhea Problem: डायरिया होने पर इन चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

गर्मियों में डायरिया की समस्या होने पर क्या खाना चाहिए? शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें. जानिए बच्चों को दस्त होने पर क्या खिलाएं 

गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. खाने-पीने में ज़रा की गड़बड़ी होने पर डायरिया यानि दस्‍त की समस्या हो जाती है. दस्त होने पर शरीर में तेजी से पानी की कमी होने लगती है और कमजोरी आने लगती है. बार-बार दस्‍त होने से शरीर का एनर्जी लेवल एकदम डाउन हो जाता है. डायरिया के दौरान आपको खाने-पीने का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको ऐसी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए, जिससे दस्त रुक जाएं और शरीर में पानी की कमी पूरी हो सके. अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो इन चीजों का सेवन करने से डायरिया यानि दस्त में आराम मिलेगा.

​डायरिया में क्या खाना चाहिए

1- दस्त होने पर आपको दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए. आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिन्हें पचाने में मुश्किल न हो.
2- दस्‍त होने पर ब्लैंड फूड का सेवन करना चाहिए. मुलायम, लो डायट्री फाइबर, कच्‍चे की बजाय पके हुए और कम मसालेदार खाने को ब्‍लैंड फूड कहते हैं.
3-  दस्त होने पर आप ओटमील, दलिया, केले, सफेद चावल, ब्रेड, उबले हुए आलू खा सकते हैं.
4- दस्त होने पर खाने में चावल और मूंग दाल की पतली खिचड़ी दही के साथ खाएं. 
5- दही में प्रोबायोटिक्‍स होते हैं जो पेट में गुड और बैड बैक्टीरिया के बैलेंस को ठीक करते हैं. इसलिए दही का सेवन जरूर करें.
6- डायरिया होने पर ऐसे प्रोबायोटिक्‍स का सेवन करें जो दूध से न बने हों. दूध से बने उत्‍पाद पेट को और खराब कर सकते हैं.
7- दस्‍त होने पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पीएं. खूब सारा पानी पिएं. पानी में ओआरएस डालकर पीएं.
8- डायरिया होने पर खनिज और इलेक्‍ट्रोलाइट की कमी हो जाती है, इसलिए हर मोशन के बाद पानी जरूर पिए..
9- आप नारियल पानी, इलेक्‍ट्रोलाइट वॉटर और स्‍पोर्ट्स ड्रिंक्‍स भी पी सकते हैं. 
10- दस्त होने पर पका हुआ केला खा सकते हैं. इससे पेट सेट हो जाता है

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Care Tips: आप भी इन समस्याओं से हैं पीड़ित? तो तुरंत करें अपने खान-पान में बदलाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget