एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर के ‘गाली’ वाले नारे पर हरकत में EC, जिला चुनाव आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- 'देश के गद्दारों को', जिसपर भीड़ ने कहा, 'गोली मारो स***को'.ठाकुर के बयान पर कांग्रेस ने कहा- ऐसा लगता है कि अनुराग ठाकुर अपने उन शीर्ष नेताओं का अनुसरण कर रहे हैं, जो लोगों को कपड़ों से पहचान लेते हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ‘गाली’ वाले नारे पर चुनाव आयोग हरकत में आ गया है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने अनुराग ठाकुर द्वारा ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…..को’ वाले भड़काऊ नारे लगाने के लिए उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है. कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग से ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

 विवादित नारे पर ठाकुर ने दी सफाई

दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।.हालांकि, हमें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.’’ वहीं, गाली वाले नारे का विरोध होने पर अनुराग ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा है कि पहले पूरा वीडियो देखिए और दिल्ली की जनता का मूड समझिए.

क्या है मामला?

रिठाला से बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा. इसके बाद ठाकुर ने भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा. वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को.” ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें. बीजेपी के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है.

अपने शीर्ष नेताओं का अनुसरण कर रहे हैं अनुराग ठाकुर- कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के इस नारे पर निशाना साधा और तंज कसा. पार्टी प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अनुराग ठाकुर अपने उन शीर्ष नेताओं का अनुसरण कर रहे हैं जो लोगों को कपड़ों से पहचान लेते हैं. मंत्री को छोड़िए, कोई भी जिम्मेदार नागरिक किसी के खिलाफ हिंसा भड़काने के नारे नहीं लगाएगा.’’ उन्होंने आरोप लगाया,‘‘ अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है, बेरोगारी चरम पर है। ऐसे में मोदी सरकार के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है और ऐसे में ध्रुवीकरण के अपने पसंदीदा खेल का सहारा ले रही है.’’

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने शाह से कहा- ‘शाहीन बाग जाएं’, गृह मंत्री बोले- ‘सिर्फ आप की बात मानेंगे प्रदर्शनकारी’

यूपी: CAA पर बोलते हुए मर्यादा भूले बीजेपी विधायक, प्रियंका गांधी पर की अभद्र टिप्पणी

CAA पर प्रस्ताव को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने यूरोपीय संसद को लिखा खत, जताई कड़ी आपत्ति

कोरोना वायरस संकट: चीन के वुहान से भारतीय नागरिकों की निकासी योजना पर काम शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget