एक्सप्लोरर

18 मार्च राशिफल: कर्क राशि वालों को अधिक काम की वजह से हो सकता है तनाव, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

वृष राशि वालों को सहकर्मियों पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा. तुला राशि वाले आज अपने ऊपर किसी भी नकारात्मक भावनाओं को हावी होने न दें.

मेष- आज के दिन आपको कुछ ऐसी सूचना मिल सकती है जिसकी आपको संभावना न हो जिसमें सकारात्मक व नकारात्मक दोनों बातें हो सकती हैं. खासकर जिनका प्रमोशन ड्यू था उनको प्रमोशन के साथ-साथ स्नानंतरण भी मिल सकता है. यदि पार्टनरशिप में कार्य की शुरुआत करने की सोच रहें हैं तो अभी रुक जाना चाहिए. हेल्थ में कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग परेशानी का कारण बन सकते हैं, खान-पान पर ध्यान दें. अगर आप अपना मकान या दुकान किसी को किराये पर देने की सोच रहें है तो पूरे लिखा-पढ़ी के ही साथ दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. यात्रा का प्लान है तो उसे टालना ही बेहतर होगा.

वृष- आज के दिन सत्कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. जो कर्मक्षेत्र के लिए अतिमहत्वपूर्ण है. आज ऑफिस में सतर्क रहते हुए अपने कार्य को करते रहें. सहकर्मियों पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा किन्हीं कारणों के चलते आपको चोट पहुंचा सकते हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों को आय से अधिक व्यय होने की आशंका है इसलिए बेवजह के खर्चों की लिस्ट को कम करना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज एलर्जी वालों को अलर्ट रहना होगा खासकर जिनको सूजन से संबंधित परेशानियां रहती हैं. घर खरीदना व बेचना चाहते है तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है.

मिथुन- आज के दिन आपको आय प्राप्ति से सम्बन्धित समस्याएं रह सकती हैं. वहीं दूसरी ओर अनावश्यक एवं आकस्मिक खर्चें भी आपको परेशान कर सकते हैं. ऑफिस में कार्य को नियमबद्ध तरीके से करें साथ ही अगर आप ऑफिस प्रायः लेट पहुंचते है तो टाईम पर जाएं नहीं तो नियमों के उल्लंघन करने से बॉस नाराज हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी ऐसी स्थिति में कूल रहते हुए ग्राहकों कि डिमांड को पूरा करना होगा. बीमीरी के चलते यदि डॉक्टर ने कोई परहेज बता रखा है तो उसका गंभीरता से पालन करें. पुराने कर्ज आपके तनाव का कारण बन सकते हैं.

कर्क- आज के दिन कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है. ऑफिस की बात कर तो आज आपके अधिनस्थ या सहकर्मी से आपका तालमेल नहीं बन पाएगा जिस वजह से आपको क्रोध भी आ सकता है. व्यापारियों को बड़े निवेश करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए कहीं ऐसा न हो वर्तमान का लाभ भविष्य में उल्टा पड़ जाए. सेहत थॉयराइड के मरीजों को सतर्क रहना होगा. जिन लोगों का हाल-ही में ऑपरेशन हुआ हैं वह आज अधिक सचेत रहें. पिता के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें. महिलाओं को धारदार चीजों से बचकर रहना चाहिए, अन्यथा हाथ में चोट लगने की पूर्ण आशंका है.

सिंह- आज के दिन अन्य कार्यों के साथ भजन कीर्तन भी करना चाहिए. हो सके तो आज किसी गरीब को अनाज दान करें. नौकरी की बात करें तो कार्य को लेकर भागा दौड़ी करनी पड़ सकती है. सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य कर रहे हैं लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. फुटकर व्यापारियों के लिए दिन शुभ है. बड़े मुनाफे हाथ लग सकते हैं. स्वास्थ्य की ओर देखें तो आज कब्ज से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. माता के साथ आज समय व्यतीत करना होगा. पूरे परिवार के साथ यदि लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सचेत हो जाएं दुर्घटना होने की आशंका है.

कन्या- आज के दिन पिछले दिनों से लगातार चले आ रहे मानसिक तनाव को अब मात देने की बारी है. यदि अपने साहस नहीं दिखाया तो स्वर्णिम पल जाते देर नहीं लगेगी. ऑफिस में आज पुनः नए तरीके से कार्य को शुरू करना चाहिए आपका नया तरीका लोगों को पसंद आएगा. व्यापारियों के लिए उनका नेटवर्क ही उनकी ताकत है इसको बनाए रहने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे. सेहत में अचानक सिरदर्द जैसी समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. छोटे भाई -बहनों की संगत पर ध्यान दें, वहीं दूसरी ओर उनकी ओर से कुछ नकारात्मक सूचना मिल सकती हैं. मित्रों के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है.

तुला- आज के दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहना होगा किसी भी नकारात्मक भावनाओं को अपने ऊपर हावी न होने दें. ऑफिस में  कोई भी कड़ी चुनौती मिले उसको बहुत उत्साह के साथ लेना चाहिए, आत्मबल के साथ उसको पूर्ण करें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. कारोबार यदि घाटे में चल रहा है तो उसे बंद करने का कोई बड़ा फैसला न लें, भविष्य में स्थितियां ठीक होती दिख रही हैं. विद्यार्थी वर्ग अपने याद करने वाले विषयों पर ध्यान दें. उत्तम स्वास्थ्य के लिए किसी गरीब महिला को चावल का दान करें. पिता व पिता तुल्य के साथ वैचारिक मतभेदों से दूर रहना चाहिए.

वृश्चिक- आज के दिन अपने कार्य में प्लानिंग भी करनी होगी. याद रखें, हमेशा बल से काम नहीं होगा, दिमाग भी लगाना पड़ेगा. किससे कैसे बात करनी है ये सब मिश्रित तरह से कैलकुलेट करके चलना है. ऑफिस में कुछ कठोर निर्णय भी लेने पड़ सकते है ऑफिस मे सबअर्ङिनेट नियम से काम नहीं कर रहें हैं तो थोड़ी डॉट लगा सकते हैं, यानि अनुशासन मेंटेन करके रखना होगा. व्यापारी वर्ग खाने-पीने से संबंधित या जिनकी जर्नल स्टोर की दुकान है तो उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है खास कर हृदय रोगी अलर्ट रहें. कैडिट कार्ड से बेवजह की शॉपिंग करने से बचना चाहिए.

धनु- आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. जिससे ऑफिस में आपका कार्य करने में मन लगेगा और उसमें सफलता भी प्राप्त होगी. शोधपरक कार्य को महत्व देना चाहिए. ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वालों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है. सेहत की बात करें तो आप कहीं बाहर खाना–खाने जा रहें हैं तो समय की मांग को देखते हुए नहीं जाना चाहिए, क्योंकि अंतरिक्ष में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर चल रही है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें उनकी अचानक तबियत बिगड़ने सकती है, पारिवारिक विवादों को बिल्कुल भी महत्व नहीं देना है बेवजह कि बातों से दूर रहें और सबके साथ अच्छे से व्यवहार करें.

मकर- आज के दिन बिना बात के मन थोड़ा उदास हो सकता है लेकिन अपने आप को खुश रखें यही आपकी पहली प्रायॉरटी होनी चाहिए. कैरियर में जो लोग रिसर्च कार्य में लगें हैं उनको अपने कार्य के प्रति अलर्ट रहना होगा. छोटी सी लगती पुनः मेहनत कराने वाली होगी. बिजनेस की बात करें तो जो लोग थोक का व्यापार करते हैं उन्हे उधार में सौदा देने से बचना चाहिए, आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. हेल्थ के क्षेत्र में पीठ का ध्यान रखना होगा यदि आप कई घंटों तक झुककर कार्य करते हैं तो अधिक सचेत रहें. पैतृक स्थान से जुड़ाव रखना होगा, वहां की यात्रा भी हो सकती है.

कुम्भ- आज के दिन आपको चीजों को संचित करने की प्रवृत्ति बना कर रखनी होगी जैसे- विचार ज्ञान यानि कुछ अच्छी किताबें पढ़ें और उनसे ज्ञान व अच्छे विचारों को एकत्रित करें. आज टीम वर्क के साथ कार्य में सरलता एवं सहजता का अनुभव होगा. पार्टनरशिप में कार्य कर रहें लोगों को पार्टनर के साथ कहीं बातों को लेकर अन-बन हो सकती है. सेहत में आज गुणवत्तयुक्त भोजन को महत्व दें इसके हरी सब्जियां फल, ड्राई-फ्रूट जैसी चीजों का सेवन करें. घर मे कोई टूट-फूट, रिपेयरिंग करवाना चाहते हैं तो आज रुक जाएं, यदि बड़े भाई कई दिनों से बीमार चल रहें हैं तो उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

मीन- आज के दिन अपने मन को सकारात्मकता की ओर बढ़ाना होगा व धार्मिक कार्यों में मन लगाना लाभकारी रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगें. बैंक के कार्यों के लिए दिन उपयुक्त है छोटे निवेश करना उचित रहेगा. ऑफिस के कार्यों में यदि मन न लगें तो भगवत् भजन में ही दिन व्यतीत करना चाहिए. व्यापारियों की बात करें तो आज अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा दान में देना  पुण्यों की बढ़ोत्तरी कराएगा. हेल्थ में आज आंख व सिर में दर्द के लेकर परेशान होना पड़ सकता है इसका एकमात्र उपाय तनाव से दूर रहना. संतान का स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, उसके साथ समय व्यतीत करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए करियर, प्यार और सेहत में बड़े बदलाव! जानें अपनी किस्मत
मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए करियर, प्यार और सेहत में बड़े बदलाव! जानें अपनी किस्मत
Aaj Ka Makar Rashifal 2 March 2026: मकर राशि यात्रा में बरतें सावधानी, हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है
Aaj Ka Makar Rashifal 2 March 2026: मकर राशि यात्रा में बरतें सावधानी, हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है
Aaj Ka Dhanu Rashifal 2 March 2026: धनु राशि भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, कानूनी मामलों में मिलेगी जीत
Aaj Ka Dhanu Rashifal 2 March 2026: धनु राशि भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, कानूनी मामलों में मिलेगी जीत
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 2 March 2026: वृश्चिक राशि नौकरी में आएगा नयापन, निवेश की प्लानिंग सफल रहेगी
वृश्चिक राशि नौकरी में आएगा नयापन, निवेश की प्लानिंग सफल रहेगी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget