एक्सप्लोरर
आज का राशिफल, 31 मार्च शनिवार: इस राशि वाले लोग आज बिल्कुल ना करें गुस्सा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 31 Mar 2018 07:47 AM (IST)
1/13

वृश्चिक (Scorpio) राशि- आज आपका भाग्य ठीक है. मेहनत से काम बन सकते हैं. भावावेश में कोई वादा ना करें. अपने बिगड़े काम बनाने के लिए ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें.
2/13

वृष (Taurus) राशि- आज यात्राओं में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. यात्रा सोच-समझकर और ध्यानपूर्वक करें. छोटे-भाई के साथ संबंधों में परेशानी ना हों ख्याल रखें. यात्राओं को सफल बनाने के लिए उड़द की दाल का दान जरूर करें.
3/13

तुला (Libra) राशि- आज फैसले लेने से पहले सतर्क रहें. आपके फैसले गलत हो सकते हैं. किसी बड़े की सलाह से फैसले लें. माता-पिता और जीवनसाथी का ख्याल रखें. अपनी निर्णायक क्षमता बढ़ाने के लिए महामृत्युंजय का जप करें.
4/13

सिंह (Leo) राशि- आज सेहत के लिए दिन कमजोर है. आज अचानक आपके काम बन सकते हैं. धैर्य रखें. सेहतमंद रहने के लिए सूर्य को जल दें और दूध से बनी चीजें बांटें.
5/13

मिथुन (Gemini) राशि- आज आप सोच-समझकर बोलें, हानि हो सकती है. गुस्सा बिल्कुल ना करें अन्यथा इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है. किसी को धन ना दें और ना किसी से धन लें. किसी भी तरह की हानि से बचने के लिए पके हुए भोजन का दान करें.
6/13

मेष (Aries) राशि- आज समय बहुत अच्छा नहीं है. रोग और शत्रु से भय है. आज आप हल्का भोजन करें. साथ ही शत्रुओं से सतर्कता बनाए रखें. रोगों से बचने के लिए कच्ची सब्जी का दान करें.
7/13

मीन (Pisces) राशि- आज आप किसी बड़े की सलाह से काम करें. साथ ही एलर्जी से सावधान रहें. आज आपकी सेहत साथ नहीं देगी. बीमारियों से बचने के लिए कच्ची सब्जी का दान करें.
8/13

मकर (Capricorn) राशि- आज आपका दूसरों के लिए गुस्सा और ईर्ष्या हो सकती है. किसी को धन ना दें. किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें. कुत्तों को भोजन दें.
9/13

कुंभ (Aquarius) राशि- आज आप जिद ना करें. आपके रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. आप अपने सिर और गले का ध्यान रखें. रूके हुए काम जल्दी पूरे करने के लिए जल में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.
10/13

कर्क (Cancer) राशि- आज आपको भाग्यपक्ष का साथ तो नहीं मिल रहा है लेकिन आपका मन शांत रहेगा. आप कुछ विशेष कर पाएंगे. आप मर्यादा का उल्लंघन बिल्कुल ना करें. क्रोध बिल्कुल ना करें. भाग्यपक्ष को मजबूत करने के लिए गं गणपताय नम: मंत्र का जाप करें.
11/13

कन्या (Virgo) राशि- आज कोई रिश्ता ना जोड़ें. आपका मन चंचल रहेगा. दोस्तों को आपसे शिकायत हो सकती है लेकिन आप अपने मन को शांत रखें और काम पर फोकस करें. दिन को बेहतर बनाने के लिए सौंफ, मिश्री और लौंग को मिलाकर खाएं और ईष्ट का जप करें.
12/13

गुस्सा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता. लेकिन गई बार गुस्सा करने से आपके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं. गुरूजी पवन सिन्हा आज बता रहे हैं कैसे गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है. साथ ही आज के राशिफल में जानिए किस राशि वाले को आज गुस्सा करने से बचना चाहिए. चलिए जानते हैं क्या कहता है आपका आज का राशिफल.
13/13

धनु (Sagittarius) राशि- आज आप संभलकर चलें क्योंकि आज आपके जीवन में संघर्ष रहेगा. आप क्रोध और जल्दबाजी को कंट्रोल करें. जीवन के संघर्ष कम करने के लिए मूंग की दाल का दान करें.
Published at : 31 Mar 2018 07:47 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
राशिफल
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
राशिफल
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
राशिफल
आज का कर्क राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से सुव्यवस्थित कार्यशैली, दूसरे शहर की यात्रा में बड़ा ऑफर व पारिवारिक विवाद का अंत





















